Select Date:

जयपुर: फिल्मी स्टाइल में बिरला मंदिर की सीढ़ियों में उतारी कार, गूगल मैप की गलती या शरारत, जानें क्या हुआ

Updated on 27-01-2026 12:51 PM
जयपुर: गुलाबी नगरी जयपुर से जुड़ी एक घटना लगातार सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, यहां राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध बिरला मंदिर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मंदिर की सीढ़ियों से नीचे कार को उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कार बिरला मंदिर की सीढ़ियों से नीचे उतर रही है। यह घटनाक्रम कैसे हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। पहले बताया जा रहा था कि ये शरारती तत्वों की शरारत है। वहीं अब ये जानकारी मिल रही है कि गूगल मैप के कारण ये घटना हुई। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


चालक का कहना- गूगल मैप ने दिया धोखा

बताया जा रहा है कि ड्राइवर गूगल मैप निर्देशों के सहारे वाहन चला रहा था। कार चालक का कहना है कि गूगल मैप सड़क की बजाय कार को सीधे मंदिर की उतरने वाली सीढ़ियों पर ले आया। अच्छी बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से अब वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने कार को सुरक्षित रूप से सीढ़ियों से हटवाया। इस दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

जानें क्या है पूरा मामला

घटना सोमवार गणतंत्र दिवस की है। बिरला मंदिर पर सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी बीच एक कार एंट्री गेट से अंदर आकर मंदिर की सीढ़ियों की तरफ मुड़ गई। बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर कार रोकी। मौके पर मौजूद पुलिस ने भी तुरंत मामले संज्ञान मे लेकर कार्रवाई की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
Advt.