Select Date:

जयशंकर बोले- सांप पालने वालों, आप भी डसे जाओगे:पाकिस्तान की मंत्री हिना रब्बानी को विदेशमंत्री का जवाब- अच्छा पड़ोसी बनिए

Updated on 16-12-2022 05:27 PM

यूनाइटेड नेशंस में गुरुवार रात भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सांप पालने वाले देश ये न सोचें कि सांप केवल दूसरों को डसेगा। वो पालने वालों को भी डस सकता है।

दरअसल, UNSC में पाकिस्तानी मंत्री हिना रब्बानी ने भारत को आतंकवाद फैलाने वाला देश कहा था। इस पर जयशंकर ने हिना को हिलेरी क्लिंटन की 11 साल पुरानी बात याद दिलाई। 2011 में पाकिस्तान दौरे पर गई अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा था- अगर अपने पीछे सांप पालोगे तो यह उम्मीद मत करना कि वो सिर्फ आपके पड़ोसियों को काटेंगे, वह आपको और आपके लोगों को भी काटेंगे।

दुनिया बेवकूफ नहीं, आप अच्छा पड़ोसी बनें : एस जयशंकर
जयशंकर ने कहा कि दुनिया बेवकूफ नहीं है। दुनिया आतंकवाद में शामिल देश, संगठन के बारे में अच्छी तरह से जानती है और इस पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। आज दुनिया पाकिस्तान को आतंकवाद के सेंटर के रूप में देख रही है। वैसे तो पाकिस्तान को सही सलाह अच्छी नहीं लगती, लेकिन फिर भी मेरी सलाह है कि आप ये सब छोड़ कर एक अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश करें।

पाकिस्तान बताए कि आतंकवाद कब खत्म होगा
UNSC ब्रीफिंग के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने जयशंकर से पूछा कि आतंकवाद कब खत्म होगा? इसके जवाब में जयशंकर ने कहा- अगर आप मुझसे ये सवाल कर रहे हैं तो आप गलत मंत्री से बात कर रहे हैं। आपको पाकिस्तान के मंत्रियों से ये सवाल करना चाहिए। वो ही बताएंगे कि ये सब कब खत्म होगा या कब तक वो आतंकवाद को बढ़ावा देने का इरादा रखते हैं।

जयशंकर बोले- आतंकवाद की कोई सीमा नहीं
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि जवाबदेही आतंकवाद का मुकाबला करने का आधार होना चाहिए। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए आने वाले समय में खतरा है। इसकी कोई सीमा या राष्ट्रीयता नहीं बची है। ये हमारे लिए एक चुनौती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिलकर मुकाबला करना चाहिए।

उन्होंने कहा- दुनिया में आतंकवाद के गंभीर रूप लेने से पहले ही भारत ने सीमा पार इसका सामना किया। दशकों में हमारे हजारों निर्दोष लोगों ने जान गंवाई। फिर भी हमने डटकर इसका सामना किया। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक आतंकवाद को जड़ से खत्म नहीं कर देते।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद-रोधी ढांचा चार बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा है। इनमें आतंकियों की भर्ती, टेरर फंडिंग, जवाबदेही और उनके कार्य करने के तरीके सुनिश्चित करना, आतंकवाद का मुकाबला करने में दोहरे मानकों को संबोधित करना और इनमें शामिल उभरती हुई नई तकनीक का गलत इस्तेमाल शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.