ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप टीम में 'जलंधर' के जवान की एंट्री, पैट कमिंस कप्तान तो धाकड़ हुआ बाहर
Updated on
07-08-2023 02:30 PM
मेलबर्न: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) शुरू होने में अभी दो महीने का समय बचा हुआ है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्रारंभिक 18 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। भारत की मेजबानी में हो रहे टूर्नामेंट में 5 अक्टूबर को पहला मैच खेला जाएगा। पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। टीम ने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। एक बार फिर वो फेवरेट के रूप में मैदान पर उतरेंगे।
लाबुशेन को नहीं मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया ने जो टीम घोषित की है, उसमें मार्नस लाबुशेन को जगह नहीं मिली है। टेस्ट में दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में शामिल लाबुशेन वनडे में बड़ा कमाल नहीं कर पाए हैं। पिछले 15 वनडे में उनके बल्ले से सिर्फ दो ही अर्धशतक निकला है। पिछले साल श्रीलंका और पाकिस्तान के दौरे पर वह कोई कमाल नहीं कर पाए थे। भारत में भी इस साल हुई वनडे सीरीज में उनका बल्ला शांत रहा। ऐसे में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।
भारतीय मूल के अनकैप्ड खिलाड़ी को जगह
भारतीय मूल के अनकैप्ड लेग स्पिनर तनवीर संघा को ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह मिली है। 21 साल के संघा का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। तनवीर के पिता जोगा संघा जालंधर के पास एक गांव रहीमपुर के रहने वाले हैं। 1997 में पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए। फिर सिडनी के पास सेटल हो गए। तनवीर के पिता सिडनी में टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करते हैं, जबकि उनकी मां उपनीत सिडनी में अकाउंटेंट के रूप में काम करती हैं।
साउथ अफ्रीका और भारत सीरीज के लिए यही टीमवर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका जाना है। इसके बाद भारत के साथ तीन मैचों की सीरीज है। इसमें भी ऑस्ट्रेलिया की यही टीम रहेगी। इसमें शामिल खिलाड़ियों में सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल परिवारिक वजहों से दक्षिण अफ्रीका सीरीज नहीं खेल पाएंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…