जेम्स वेब को स्पेस में दिखा 'हरा शैतान' तो खींच ली तस्वीर, सितारे के मलबे में जो टेलिस्कोप ने देखा कोई न देख पाया
Updated on
12-04-2023 08:30 PM
वॉशिंगटन : जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने एक और कारनामा कर दिखाया है। धरती से भेजे गए सबसे शक्तिशाली टेलिस्कोप ने सदियों पहले विस्फोट हो चुके एक तारे में कुछ रंगीन बारीकियों को कैप्चर किया है। ये विवरण पहले कभी नहीं देखे गए थे। कैसिओपिया ए (Cassiopeia A) या कैस ए (Cas A) एक सितारे के अवशेष हैं जिन्हें बेहद अच्छी तरह से ऑब्जर्व किया जा चुका है। यह सितारा करीब 340 साल पहले एक विस्फोट के बाद सुपरनोवा में बदल गया था। यह लगभग 10 प्रकाश वर्ष क्षेत्र में फैला है और धरती से 11 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।
जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने एक नई इन्फ्रारेड फोटो को कैप्चर किया है जिसे विजिबल लाइट में ट्रांसलेट किया गया है ताकि मानव आंखें रंगों को देख सकें। फोटो में कैद एक चमकीले हरे रंग के लूप में शोधकर्ताओं की दिलचस्पी है। ऑब्जर्वेशन को कैप्चर करने वाले वेब प्रोग्राम के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर और इंडियाना के वेस्ट लाफायेट में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के डैनी मिलिसावल्जेविक ने कहा कि हमने बोस्टन में फेनवे पार्क के सम्मान में इसे 'ग्रीन मॉन्सटर' नाम दिया है।
सितारे के अवशेष खोलेंगे कई राज
उन्होंने कहा कि अगर आप बारीकी से देखेंगे तो आप पाएंगे कि यह छोटे-बुलबुले जैसा दिखने वाला है। इसका आकार और जटिलता बेहद अप्रत्याशित और समझने के लिए चुनौतीपूर्ण है। शोधकर्ताओं का मानना है कि विस्फोट हो चुका तारा ब्रह्मांडीय धूल और हमारी अपनी आकाशगंगा की उत्पत्ति के बारे में अहम सबूत दे सकता है। नासा ने कहा कि सुपरनोवा स्पेस में बड़ी मात्रा में भारी तत्वों को फैलाता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि नए ऑब्जर्वेशन्स से यह पता चल सकता है कि ग्रहों को निर्माण खंड कहां से आए हैं।
जेम्स वेब ने खींची यूरेनस की फोटो
इससे पहले जेम्स वेब ने यूरेनस की एक अद्भुत तस्वीर कैप्चर कर वैज्ञानिकों को चौंका दिया था। स्पेसएक्स के मालिक अरबपति बिजनसमैन एलन मस्क ने भी इस फोटो की तारीफ की थी। यूरेनस की फोटो में प्लैनेट के 13 छल्लों में से 11 दिखाई दे रहे थे। इनमें कुछ इतने ज्यादा चमकीले थे कि उनकी रौशनी एक-दूसरे के साथ मिली जा रही थी। टेलिस्कोप के नियर इन्फ्रारेड कैमरे की इस संवेदनशीलता को देखकर खगोलविद हैरान हो गए थे।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…