जम्मू-कश्मीर अब आतंकी स्थल नहीं, पर्यटकों का स्थल बन गया है
Updated on
04-01-2023 04:14 PM
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कभी आतंकवादियों का स्थल माना जाने वाला जम्मू-कश्मीर अब ''पर्यटकों का स्थल'' बन गया है और 2022 में 22 लाख सैलानियों ने केंद्रशासित प्रदेश का दौरा किया, जो पिछले सर्वाधिक आंकड़े से लगभग चार गुना अधिक है। मंगलवार को जारी गृह मंत्रालय की 'वर्षांत समीक्षा 2022' के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 2018 में आतंकी घटनाओं की संख्या जहां 417 थी, वहीं 2021 में यह संख्या घटकर 229 रह गई। इसमें कहा गया कि 2018 में शहीद होने वाले सुरक्षाकर्मियों की संख्या 91 थी, लेकिन 2021 में घटकर यह संख्या 42 रह गई।
आतंकवाद पर सुरक्षाबलों ने पूरी लगाम कसी मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब पथराव की कोई घटना नहीं होती है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार केंद्रशासित प्रदेश में दृढ़ता के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। इसने कहा कि 42,000 से अधिक लोग आतंकवाद के शिकार हुए और दिल्ली में किसी ने इस बारे में नहीं सोचा, लेकिन अब मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर सुरक्षाबलों ने पूरी लगाम कस दी है।
आतंकियों की भर्ती में आई कमी मंत्रालय के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में लगभग 54 प्रतिशत, सुरक्षाकर्मियों की मौतों में 84 प्रतिशत और आतंकवादियों की भर्ती में लगभग 22 प्रतिशत की कमी आई है। इसने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत 80,000 करोड़ रुपये की लागत से पनबिजली से संबंधित करीब 63 परियोजनाओं का निर्माण हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि 4,287 करोड़ रुपये की लागत से किरू परियोजना का कार्य प्रगति पर है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…