Select Date:

जम्मू-कश्मीर में पत्रकारों को धमकी देने के मामले में पुलिस का ऐक्शन, श्रीनगर-अनंतनाग समेत 10 जगहों पर तलाशी

Updated on 19-11-2022 05:42 PM

 जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में पत्रकारों को धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की है। पुलिस टीम की ओर से श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम में 10 जगहों पर तलाशी ली जा रही है। कश्मीर जोन पुलिस की ओर से खुद इस कार्रवाई की जानकारी दी गई है। छापेमारी को लेकर और अधिका जानकारी का फिलहाल इंतजार है। पत्रकारों को मिली धमकियों के पीछे तुर्की के आतंकवादी मुख्तार बाबा और जम्मू कश्मीर में उसके 6 सहयोगियों का हाथ होने का संदेह है। एक खुफिया दस्तावेज से यह जानकारी मिली। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) की ओर से धमकी दिए जाने के बाद हाल में कई पत्रकारों ने स्थानीय अखबारों व पत्रिकाओं से इस्तीफा दे दिया।

धमकियों के पीछे आतंकवादी मुख्तार बाबा
खुफिया दस्तावेज के अनुसार, शुरुआती आकलन से पता चलता है कि धमकियों के पीछे आतंकवादी मुख्तार बाबा का हाथ है। मुख्तार बाबा (55) कश्मीर के विभिन्न अखबारों के लिए काम करता था। वह 1990 के दशक में श्रीनगर का निवासी था और माना जाता है कि वह तुर्की भाग गया था। अक्सर पाकिस्तान की यात्रा करने वाला बाबा घाटी में युवाओं को टीआरएफ में शामिल होने के लिए 'प्रेरित' करने वाला मास्टरमाइंड है। बाबा के घाटी में अपने 6 सहयोगियों के संपर्क में होने का संदेह है और उनमें से 2 की पहचान कर ली गई है।

एडिटर्स गिल्ड ने इन धमकियों की निंदा की
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने धमकियों के बाद 5 मीडियाकर्मियों के अपने संस्थानों से इस्तीफा देने को लेकर गहरी चिंता जताई। गिल्ड ने बयान में कहा, 'कश्मीर में पत्रकार अब खुद को सरकारी प्राधिकारियों के साथ-साथ आतंकवादियों के निशाने पर पा रहे हैं, जो 1990 के दशक के उस दौर की वापसी है, जब आतंकवाद चरम पर था। आतंकवादी संगठनों ने एक बार फिर मीडिया संस्थानों का नाम लेकर चेतावनी दी है कि 'राइजिंग कश्मीर' और 'ग्रेटर कश्मीर' सहित जाने माने क्षेत्रीय अखबारों से जुड़े लोगों को 'देशद्रोही' घोषित किया जाएगा और उनका समय अब पूरा हो गया है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.