Gandhi Godse Ek Yudh में अपनी दोस्त की एक्टिंग देख दंग रह गईं जान्हवी, थिएटर से निकलते ही बांधे तारीफों के पुल
Updated on
28-01-2023 09:32 PM
रिपब्लिक डे के दिन की फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' को रिलीज किया गया। इस फिल्म के साथ राजकुमार संतोषी ने भी 9 साल बाद इंडस्ट्री में वापसी की है। कुछ दिनों पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करते नजर आए। 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की है। इस फिल्म में उन्होंने एक अहम किरदार निभाया है। तनीषा की एक्टिंग को फैंस ने काफी सराहा है। इतना ही नहीं खुद तनीषा की दोस्त जान्हवी कपूर ने भी जब इस फिल्म को देखा तो दंग रह गईं। जान्हवी ने मीडिया के सामने तनीषा के एक्टिंग और फिल्म के कहानी की जमकर तारीफे की हैं।
जान्हवी कपूर ने कहा, 'तनीषा को मैं बचपन से जानती हूं, लेकिन मैंने उसका ये टैलेंट कभी नहीं देखा था। उसकी आंखों में अभिनय की सादगी हैं। वो जब स्क्रीन पर आती हैं, तब अपनी एक्टिंग से रौशनी बिखेर देती है। फिल्म में उसने जिस तरह का किरदार किया है, असल जिंदगी में तनीषा उससे बिल्कुल अलग हैं। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। मुझे तनीषा पर गर्व हैं। उसने इस फिल्म के लिए जी- जान लगा दी है, जो स्क्रीन पर साफ नजर आ रहा हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शक भी इसे ढेर सारा प्यार देंगे।'
जान्हवी के बचपन की दोस्त हैं तनीषा
जान्हवी और तनीषा बचपन के दोस्त हैं। जान्हवी भले एक्टिंग के मामले में तनीषा से सीनियर हैं, लेकिन 'गांधी गोडसे एक युद्ध' में वह अपनी सहेली के एक्टिंग की ही दीवानी हो गयी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…