Select Date:

जोगा सिंह के 'जुगाड़' से दंग रह गए थे जापानी इंजीनियर, बिजनस स्कूलों में पढ़ाया जाता है यह किस्सा

Updated on 26-09-2025 02:46 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मारुति भारत की पहली ऑटो कंपनी है जो मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की टॉप 10 कंपनियों में शामिल हुई है। उसने अमेरिका की फोर्ड, जनरल मोटर्स और जर्मनी की फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 5,13,625.34 करोड़ पहुंच चुका है। मारुति दुनिया की आठवें सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी और भारत की 12वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है। मारुति ने पिछले कई साल से भारतीय बाजार में दबदबा बना रखा है। देश में बिकने वाली करीब आधी गाड़ियां इसकी कंपनी की हैं।

मारुति सुजुकी ने दिसंबर 1983 में प्रॉडक्शन शुरू किया था। कंपनी की गाड़ियां इतनी हिट हुई कि आज यह देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी है। यह कंपनी करीब 100 देशों में गाड़ियों का निर्यात करती है। गुरुग्राम में मारुति की फैक्ट्री से जुड़ा एक किस्सा मशहूर है जिसे आज भी मैनेजमेंट कॉलेजों में पढ़ाया जाता है। यह वाकया साल 1981 का है। उस दौर में भारत में केवल एंबेसेडर और पद्मिनी जैसी कारों का राज था। लेकिन इनकी पहुंच एक सीमित वर्ग तक थी।

जोगा सिंह का जुगाड़

तब देश में एक छोटी कार की जरूरत महसूस हुई जो मिडिल क्लास की जेब के मुताबिक हो। इसके लिए भारत ने पूरी दुनिया में टेक्नोलॉजी पार्टनर की जरूरत थी। भारत में अमेरिका और जर्मनी सहित पूरी दुनिया में इसकी तलाश की। आखिरकार उसकी तलाश जापान में पूरी हुई। इससे मारुति सुजुकी की शुरुआत हुई। इसकी पहली फैक्ट्री गुरुग्राम में लगी। इस फैक्ट्री को बनाने में सहयोग करने के लिए जापान के कई इंजीनियर भारत आए थे।
फैक्ट्री में एक बहुत बड़ी मशीन को जमीन के अंदर सेट करना था। जापान में यह मामूली बात थी लेकिन भारत में इसकी टेक्नोलॉजी नहीं थी। जापानी इंजीनियरों ने बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार उन्होंने हार मान ली और अपने होटल चले गए। दूसरे दिन जब वे आए तो उन्हें पता चला कि भारतीय इंजीनियर कई टन की उस मशीन को जमीन के अंदर सेट कर चुके हैं। जापानी इंजीनियरों को यह देखकर हैरानी हुई। जब उन्होंने इस बारे में पूछा गया तो उन्हें बताया गया कि यह इंजीनियरिंग विभाग के बॉस जोगा सिंह का आइडिया था।

कैसे हुआ कमाल

जापानी इंजीनियरों ने जब इस बारे में जोगा सिंह से पूछा तो उन्होंने बताया कि यह आसान था। उन्होंने पूरे गड्ढे में बर्फ भर दी और फिर उसके ऊपर मशीन सरकाई। बर्फ धीरे-धीरे पिघलती गई और मशीन सेट हो गई। यह सुनकर जापानी इंजीनियर दंग रह गए। यह सुनने में भले ही अजीब लगता हो लेकिन भारतीय इंजीनियरों ने देसी जुगाड़ से यह कमाल कर दिया। आज भी मैनेजमेंट कॉलेजों में यह किस्सा सुनाया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.