जापान के सबसे बड़े बैंक ने भी माना भारत का लोहा, चीन से हुआ मोह भंग
Updated on
22-12-2023 02:07 PM
नई दिल्ली: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन को हाल में कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुनिया की कई कंपनियों का चीन से मोह भंग होने लगा है। इनमें जापान के सबसे बड़े बैंक मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप इंक (MUFG) का नाम भी शामिल हो गया है। इस बैंक ने अब भारत में अपना निवेश बढ़ाने का फैसला किया है। इस फाइनेंशियल ईयर में भारत की जीडीपी ग्रोथ के सात परसेंट रहने का अनुमान है जो बड़े देशों में सबसे ज्यादा है। भारत कैपिटल मार्केट्स के लिए ब्राइट स्पॉट बनकर उभरा है। यही वजह है कि दुनियाभर की प्राइवेट इक्विटी कंपनियां और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस भारत का रुख कर रहे हैं।
एमयूएफजी के सीईओ हीरोनोरी कामेजावा ने कहा कि भारत के लिए इकनॉमिक ग्रोथ कोई चुनौती नहीं है। यह होना ही है। जापान के इस सबसे बड़े बैंक ने हाल के वर्षों में भारत में अपना निवेश बढ़ाया है। पिछले साल अगस्त में बैंक ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में अपनी ब्रांच खोली थी। साथ ही बैंक ने स्टार्टअप कंपनियों के लिए एक फंड स्थापित किया है। इसी महीने उसने एक भारतीय फिनटेक कंपनी डीएमआई फाइनेंश प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदी है।
बैक ऑफिस
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कामेजावा ने कहा कि हम भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा भारत बैंक के बैक ऑफिस ऑपरेशंस सेंटर का काम करता है। चीन की तुलना में भारत में ज्यादा संभावनाएं है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के तौर पर भारत ऐसे निवेश को आकर्षित कर सकता है जो चीन से बचना चाहता है।'
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…