Select Date:

जापान के विदेश मंत्री ने चीन को सुनाई खरी-खरी, जेल में बंद जापानी नागरिक को जल्द छोड़ने को कहा

Updated on 03-04-2023 05:41 PM
बीजिंग:जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने रविवार को अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात के दौरान बीजिंग में जापानी नागरिक को हिरासत में लिए जाने पर विरोध जताया और ताइवान व जापान के आसपास चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधि को लेकर 'कड़ी चिंता' जताई। हयाशी दो दिन की यात्रा पर चीन गए हैं। वह दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच पिछले तीन साल से अधिक समय में चीन की यात्रा करने वाले पहले जापानी राजनयिक हैं। रविवार को ही उनका प्रधानमंत्री ली कियांग और शीर्ष राजनयिक वांग यी से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। चीन के विदेश मंत्री छिन कांग से मुलाकात के दौरान उन्होंने जापानी दवा कंपनी एस्टेलास फार्मा के कर्मचारी को जल्द रिहा करने की मांग की, जिसे पिछले महीने जासूसी के आरोप में हिरासत में ले लिया गया था।

दोनों देशों में से किसी ने भी उस व्यक्ति और उसपर लगे आरोपों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। हयाशी ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पूर्वी और दक्षिणी चीन सागरों में चीन की बढ़ती समुद्री गतिविधियों को लेकर “गंभीर चिंता” व्यक्त की और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति व स्थिरता के महत्व को रेखांकित किया। हयाशी ने कहा कि उन्होंने छिन से कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्र में बेहतर सहयोग की संभावना है। साथ ही कई समस्याएं और गंभीर चिंताएं भी हैं।

महत्वपूर्ण चरण में संबंध

हयाशी ने कहा कि जापान और चीन के संबंध फिलहाल अत्यंत महत्वपूर्ण चरण में हैं। हयाशी ने कहा कि दोनों पक्षों ने “रचनात्मक और स्थिर संबंध” कायम करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। इस बीच, चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, छिन ने ताइवान से संबंधित मुद्दों में जापानी हस्तक्षेप को लेकर आगाह किया। चीन ताइवान पर अपना दावा जताता रहा है। छिन ने कहा कि जापान को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए और 'किसी भी तरह से चीन की संप्रभुता कमजोर नहीं होनी चाहिए।'

खलनायक की न करें मदद

चीन के विदेश मंत्री छिन कांग ने रविवार को अपने जापानी समकक्ष योशिमासा हयाशी से आग्रह किया कि वह बीजिंग के खिलाफ अमेरिका की ओर से प्रौद्योगिकी के संबंध में लगाए गए प्रतिबंधों का समर्थन करके किसी ‘‘खलनायक’’ की मदद ना करें। हिंद-प्रशांत को लेकर अमेरिकी रणनीति का समर्थन करने के लिए जापान के खिलाफ चीन की आलोचना के बीच दोनों नेताओं ने यह दुर्लभ वार्ता की। कांग ने हयाशी से कहा, ‘अमेरिका ने जापान के सेमीकंडक्टर उद्योग को दबाने के लिए धौंस देने वाली रणनीति का इस्तेमाल किया और अब वह चीन के खिलाफ अपने पुराने हथकंडे दोहरा रहा है।’

हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के मुताबिक कांग ने कहा, ‘जापान ने वह दर्द सहा है, और उसे किसी खलनायक की बुराई फैलाने में मदद नहीं करनी चाहिए। प्रतिबंध चीन के आत्मनिर्भर बनने के दृढ़ संकल्प को और प्रोत्साहित करेगा।’ दोनों मंत्रियों के बीच वार्ता ऐसे वक्त हुई है जब अमेरिका की ओर से जोर दिए जाने के बाद जापान ने कहा है कि वह जुलाई से सेमीकंडक्टर उपकरण निर्यात को प्रतिबंधित कर देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
Advt.