Select Date:

रेप की धमकी देने वालों को जैस्मिन ने दिया जवाब:बोलीं- हिम्मत है तो सामने आकर अपनी पहचान बताओ

Updated on 31-08-2022 05:48 PM

पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने हाल ही में एक खुलासा किया है। जैस्मिन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बिग बॉस छोड़ने के बाद ट्रोलर्स ने जान से मारने और रेप की धमकियां दी थीं। बिग बॉस के सीजन 14 में नजर आईं जैस्मिन ने बताया कि उन्हें इससे उबरने के लिए मैडिकल हेल्प ली थी। जैस्मिन ने अपने बिग बॉस के एक्सपीरियंस के बारे में बात की और बताया कि इसकी वजह से उन्हें मेंटली काफी प्रभावित किया था।

बिग बॉस से बाहर आने के बाद मिली थीं रेप की धमकियां
जैस्मिन ने नेटवर्क 18 से बातचीत के दौरान कहा, "ट्रोलिंग को एक साइड रख दीजिए, बिग बॉस से बाहर आने के बाद लोगों ने मेरे बारे में बहुत टॉक्सिक बातें कीं, मुझे गालियां दीं। मुझे जान से मारने और रेप की धमकियां दी गईं। सिर्फ इसलिए कि मैंने एक शो किया और उस शो में मैं उन्हें पसंद नहीं आई।"

जैस्मिन ने ट्रोलिंग से उबरने के लिए मेडिकल हेल्प ली थी
जैस्मिन ने आगे कहा, "जो मैंने फेस किया है वो काफी सीरीयस था। उन सारी चीजों ने कहीं न कहीं मुझे मैंटली प्रभावित किया है। मैं इन सबसे मेडिकल हेल्प, अपनी फैमिली और फ्रेंड्स की मदद से उबर पाई हूं।" साथ ही जैस्मिन ने कहा कि अब ट्रोल्स से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक्ट्रेस अब केवल अपने काम और काम की वजह से मिल रहे प्यार पर फोकस करती हैं।

जैस्मिन ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
जैस्मिन ने हेटर्स को जवाब देते हुए कहा, "हमें ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है, जो हमसे नफरत करते हैं। हमनें यह प्रोफेशन इसलिए नहीं चुना कि लोग हमें गालियां दें। ट्रोल्स को लगता है कि वो जो चाहे लिख सकते हैं, क्योंकि उनका कोई चेहरा नहीं होता। अगर उनमें हिम्मत है तो सामने आकर यह सब बोलें, यह डरपोक लोग होते हैं, जिनके पास कोई काम नहीं होता। इन लोगों को मकसद सिर्फ आपको डीमोटिवेट करना होता है।"

जैस्मिन को शो के दौरान हुआ था अली गोनी से प्या
बिग बॉस 14 के दौरान जैस्मिन और अली गोनी ने अपने प्यार का इजहार किया था। तब से ही कपल को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

जैस्मिन जल्द पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी
जैस्मिन भसीन ने अपना एक्टिंग डेब्यू 2011 में आई तमिल फिल्म वानम से किया था। इसके बाद जैस्मिन दिल से दिल तक, दिल तो हैप्पी है जी और नागिन 4 जैसे कई सक्सेसफुल टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने टशन-ए-इश्क से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक्ट्रेस जल्द ही गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म हनीमुन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। उन्होंने अप्रैल में इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.