जसप्रीत बुमराह ने बेटे को दिया राम के सबसे बड़े योद्धा का नाम, जिसने अकेले दहला दी थी रावण की लंका
Updated on
04-09-2023 02:13 PM
नई दिल्ली: एक ओर श्रीलंका में भारतीय टीम नेपाल पर चढ़ाई की तैयारी कर रही है तो दूसरी ओर एक दिन पहले ही जसप्रीत बुमराह अचानक स्वदेश लौट आए। पता चला कि वह पूरी तरह फिट हैं और वाइफ संजना गणेशन मां बनने वाली हैं। वह अपने बच्चे के जन्म समय वाइफ के साथ रहना चाहते थे और नेपाल के खिलाफ बहुत बड़ा मैच भी नहीं था तो वह स्वदेश लौट आए।
जसप्रीत बुमराह ने बेटे को दिया महाबली योद्धा का नाम बुमराह ने अब X.com पर एक तस्वीर शेयर करते हुए खुशियों को का इजहार किया। उन्होंने बताया कि संजना ने बेटे को जन्म दिया है। यही नहीं, उन्होंने बच्चे को नाम भी दे दिया है। रोचक बात यह है कि रावण की लंका कही जाने वाली श्रीलंका से लौटने पर उन्होंने बेटे को जो नाम दिया वह भारतीय पौराणिक गाथाओं का सबसे बड़ा महाबली का नाम था।
राम के सबसे बड़े योद्धा अंगद के नाम दिया
जी हां, उन्होंने बेटे को अंगद नाम दिया है। उन्होंने लिखा- हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक खुशी से भरा हुआ है। आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का यह नया अध्याय अपने साथ जो कुछ भी लेकर आया है, उसके लिए हम इंतजार नहीं कर सकते।
अंगद का पांव नहीं हिला सके थे रावण के सूरवीर योद्धा उल्लेखनीय है कि रामायण के अनुसार अंगद उस योद्धा का नाम है, जिन्होंने लंका में ऐसा पांव जमाया कि रावण की सभा के बड़े-बड़े महारथी भी हिला नहीं पाए थे। यही नहीं, महाबलशाली बाली के पुत्र अंगद को हनुमान के बराबर बल वाला भी आंका जाता है। खैर, जसप्रीत बुमराह सुपर-4 के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका लौटेंगे, जहां भारतीय टीम की पाकिस्तान से भिड़ंत की उम्मीद है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत बुमराह के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…