जो अभी तक कोई भारतीय नहीं कर पाया, जसप्रीत बुमराह के पास वो करने का मौका, कटक में रचा जाएगा इतिहास
Updated on
09-12-2025 01:31 PM
कटक: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम करने के बाद जसप्रीत बुमराह मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में खेलते नजर आएंगे। कटक के बाराबती स्टेडियम पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कमाल करने का मौका भी होगा। एक विकेट लेते ही बुमराह वह कारनामा कर देंगे जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया है।
बुमराह के टी20 इंटरनेशनल में 99 विकेट
जसप्रीत बुमराह के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी 99 विकेट दर्ज हैं। 2016 में बुमराह ने इस फॉर्मेट में भारत के लिए पहला मैच खेला था। उन्होंने अभी तक 80 टी20इंटरनेशनल मैचों में 99 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 18.11 है। 7 रन देकर 3 विकेट बुमराह के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यााद विकेट अर्शदीप सिंह के नाम हैं। उन्होंने 68 मुकाबलों मे 105 विकेट चटकाए हैं।
तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय
जसप्रीत बुमराह के नाम टेस्ट और वनडे में पहले से 100 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में ऐसा कर देते हैं तो तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। 52 टेस्ट में उनके नाम 234 जबकि 89 वनडे में 149 विकेट हैं। बुमराह तीनों ही फॉर्मेट में इंजरी की वजह से गिने चुने मुकाबले ही खेलते हैं। उन्होंने 2023 विश्व कप फाइनल के बाद कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है।अभी तक दुनिया में सिर्फ चार ही गेंदबाज हैं, जिनके नाम तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट हैं। इसमें श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, न्यूजीलैंड के टिम साउदी, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी का नाम शामिल है। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर भी बुमराह की तरह लिस्ट में शामिल होने के करीब हैं। उनके टेस्ट और वनडे में 100 से ज्यादा विकेट हैं तो टी20 इंटरनेशनल में 97 विकेट ले पाए हैं।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…