दो हथियारों से विश्व कप में बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा देंगे जसप्रीत बुमराह, धाकड़ ने दे दी है चेतावनी
Updated on
08-08-2023 02:03 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से उबरने के बाद आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। बुमराह की वापसी पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा है कि बुमराह विश्व कप में बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए तैयार है। मैकग्रा का मानना है कि भारत का यह स्पीड स्टार लंबे ब्रेक के बाद तरोताजा है जिससे उन्हें बहुत मदद मिलेगी। इसके अलावा उनका मानना है कि बुमराह ने अपने एक्शन और गति पर भी काम किया है जिससे की वह और भी घातक साबित होंगे।
29 साल का यह तेज गेंदबाज अब इस महीने आयरलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर तीन टी20 सीरीज में भारत की अगुआई करने की तैयारी कर रहा है। मैकग्रा ने यहां एमआरएफ पेस फाउंडेशन के दौरे के दौरान मीडिया से कहा, 'यह इस पर निर्भर करता है कि चोट कैसी है और उसकी क्या अपेक्षा है। मुझे लगता है कि वह ठीक होगा क्योंकि वह स्तरीय गेंदबाज है।'
उन्होंने कहा, 'ब्रेक से उसे मदद मिलेगी, मुझे ऐसा लगता है। तेज गेंदबाजों को ब्रेक और समय की जरूरत होती है जिससे कि शरीर की ताकत वापस आ सके। यह इस पर निर्भर करता है कि उसने मैदान पर क्या काम किया है, कमर कैसी है और क्या उसने अपने एक्शन के साथ कुछ किया है। मुझे लगता है कि वह पहले भी इस स्थिति का सामना कर चुका है और इससे उबरा है।'
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 949 विकेट चटकाने वाले न्यू साउथ वेल्स के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि बुमराह जब शीर्ष स्तर के क्रिकेट में वापसी करेंगे तो वह उन पर नजर रखेंगे। मैकग्रा ने कहा, 'मैंने उसे गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा है, इसलिए समय ही बताएगा। केवल वही बता सकता है कि उसकी स्थिति कैसी है। इसलिए मैं उत्सुकता के साथ उस पर नजर रखूंगा जिससे कि वह उस स्तर पर पहुंच सके जहां पर था।'
उन्होंने कहा, 'वह जो प्रयास और ऊर्जा लगता है, उसका शरीर पर असर पड़ता है। अगर वह मैदान पर पर्याप्त प्रयास करता है तो मुझे ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि वह अपनी पुरानी स्थिति पर नहीं लौट सके।' मैकग्रा ने कहा कि बुमराह के अनुभव और स्तर को देखते हुए वह वापसी करने पर पुराना जज्बा और गति हासिल करने में सफल रहेंगे।
उन्होंने कहा, 'उसके पास पर्याप्त अनुभव है। विश्व कप से पहले उसके पास खुद को परखने के लिए पर्याप्त मैच हैं। खेल से 11 महीने बाहर रहना लंबा समय है, उम्मीद करता हूं कि उसे वापसी के लिए कुछ ही मैच लगेंगे।' सीमित ओवरों में भारत की डेथ ओवरों में गेंदबाजी पिछले कुछ समय से काफी लचर रही है लेकिन मैकग्रा ने कहा कि हर टीम को समान चुनौती का समना करना पड़ रहा है। हालांकि मैकग्रा ने कहा कि भारत के पास बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की अगुआई में शानदार तेज गेंदबाजी इकाई है।
उन्होंने कहा, 'उन्होंने लंबे समय तक शानदार काम किया है। शमी अपने खेल को जानते हैं। उनके पास अच्छी गति है और वह गेंद को दोनों तरफ मूव करा सकते हैं। जहां तक बुमराह की बात है तो जाहिर तौर पर उसका रिकॉर्ड शानदार है। सिराज ने पदार्पण के बाद से शानदार काम किया है। मैं निश्चित रूप से उन्हें दुनिया में स्तरीय (तेज) गेंदबाजी आक्रमण के रूप में आंकता हूं।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…