साधु जैसी जटाएं, योद्धाओं वाली ताकत, छक्कों में डील करने वाला कैरेबियाई, नाम से थर्राते हैं गेंदबाज
Updated on
07-04-2023 07:43 PM
लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में खेलने वाले 671 क्रिकेटरों में से केवल एक ने टूर्नामेंट में अपनी शुरुआती दो पारियों में अर्धशतक बनाए हैं और उन प्लेयर का नाम काइल मेयर्स है। कुछ लोग मेयर्स में क्रिसे गेल की भी झलक देखते हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस प्लेयर को मेगा ऑक्शन में सिर्फ 50 लाख रुपये में खरीदा था, जो एक बेहतरीन दांव था। पूरे सीजन बेंच पर बैठने के बाद इस साल उन्हें जब मौका मिला, तो अपने डेब्यू आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 38 गेंदों में ताबड़तोड़ 73 रन की मैच विनिंग पारी खेली तो अगले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी उनके बल्ले से 22 गेंद में 53 रन जबरदस्त अर्धशतकीय पारी निकली थी।
दो मैच में 10 चौके और 9 छक्के राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 में उन्हे बतौर रिजर्व प्लेयर स्क्वॉड का हिस्सा जरूर बनाया था, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला था। पिछले साल यूएई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से ओपनिंग करते हुए मेयर्स ने कैमरन ग्रीन की बॉल पर बैक-फ़ुट ड्राइव लगाते हुए कवर के ऊपर से 105 मीटर का शॉट लगाया था। उनकी ताकत और बैलेंस को देखते हुए सुपरजायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर भी हैरान रह गए थे। बावजूद इसके मेयर्स इस सीजन की शुरुआत बेंच से ही करते अगर क्विंटन डिकॉक अपनी नेशनल टीम साउथ अफ्रीका के साथ बिजी न होते। अब शुरुआती दो मौकों को मेयर्स ने दोनों हाथों से भुना लिया है।
अब टीम से निकालना असंभव मेयर्स ने एमएस धोनी के घरेलू मैदान पर 200 से अधिक रनों का पीछा करते हुए आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में 53 रन की तूफानी पारी खेली थी। ऐसे में आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले तीसरे मैच में उन्हें बाहर रखना टीम मैनेजमेंट के लिए असंभव हो चुका है। अगर लखनऊ अपनी प्लेइंग इलेवन में डिकॉक और मेयर दोनों को रखना चाहती है तो मार्कस स्टोइनिस को बाहर बैठना होगा। डी कॉक ने 26 मार्च को 44 गेंदों पर टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया है जबकि स्टोइनिस ने केवल 33 रन बनाए और आईपीएल में अपने पहले दो मैचों में अभी तक गेंदबाजी नहीं की। निकोलस पूरन और मार्क वुड तीसरे और चौथे विदेशी स्लॉट को भर सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…