Select Date:

जवाहर लाल नेहरू की जयंती आज, पीएम मोदी ने उनके योगदान को सराहा; सोनिया गांधी और खरगे ने अर्पित की पुष्पांजलि

Updated on 14-11-2022 05:24 PM
आज भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की 133वीं जयंती है। आज का यह दिन 'बाल दिवस' (Children's Day) के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्मारक शांति वन में पुष्पांजलि अर्पित की है।

 
खरगे ने नेहरू को बताया 'लोकतंत्र का चैंपियन'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री के जबरदस्त योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री को 'लोकतंत्र का चैंपियन' कहते हुए खरगे ने कहा कि उनके विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया है।

 
14 नवंबर, 1889 को हुआ था जन्म
भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। आज उनकी 133वीं जयंती है। उनकी जयंती को देश में हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
नेहरू का मानना ​​था कि बच्चे देश का सबसे बड़ा संसाधन हैं। यही वजह है कि उनकी जयंती 14 नवंबर को मनाई जाती है। उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहा जाता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.