Jawan के डायरेक्टर एटली ने बेटे का रखा है बड़ा प्यारा नाम, शाहरुख से भी है कनेक्शन, देखें हैप्पी फैमिली फोटो
Updated on
08-05-2023 08:11 PM
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली हाल ही में पापा बने हैं। एटली की वाइफ कृष्णा प्रिया ने बच्चे की पहली झलक दिखाई है और बताया है कि बच्चे का नाम क्या रखा है। प्रिया ने बच्चे की वो तस्वीर शेयर की है जिसमें उसे लेकर वो सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।
बता दें कि एटली और प्रिया इसी साल 31 जनवरी 2023 को पैरेंट बने हैं। उन्होंने बच्चे की पहली तस्वीर दिखाई है और इसी के साथ उसका नाम भी बताया है। प्रिया ने अपनी छोटी सी क्यूट फैमिली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'जी हां और हमने नाम रखा है मीर। हमें अपने बच्चे का नाम बताकर खुशी हो रही है।'
एटली ने बताया- क्या रखा है बच्चे का नाम
एटली ने वाइफ प्रिया के इस पोस्ट को रीट्वीट कर लिखा है, 'जी हां, नाम मीर है। आप सबके प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थना की जरूरत है।' इस तस्वीर में दोनों अपने बच्चे के साथ एक हैप्पी फैमिली वाले अंदाज में दिख रहे हैं।
साल 2017 में टीवी एक्ट्रेस कृष्णा प्रिया से शादी रचाई
बता दें कि 'जवान' के डायरेक्टर एटली ने साल 2017 में टीवी एक्ट्रेस कृष्णा प्रिया से शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। एटली और प्रिया का अपना खुद का प्रॉडक्शन हाउस 'A for Apple Production'है और अपने इस बैनर में सफलतापूर्वक दो फिल्में बना चुके हैं।
फिल्म 'जवान' की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं एटली
इस वक्त एटली अपनी अगली फिल्म 'जवान' की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें शाहरुख खान के अलावा नयनतारा भी लीड रोल में हैं। हाल ही में फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है और बताया गया है कि ये फिल्म 7 सितम्बर को रिलीज हो रही है। फिल्म में विजय सेतुपति केमियो रोल में हैं जबकि सान्य़ा मल्होत्रा अहम भूमिका में हैं। पहले ये फिल्म 2 जून को रिलीज हो रही थी।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…