Select Date:

कामिनी कौशल की प्रार्थना सभा में पहुंचीं जया बच्चन और वहीदा रहमान, अंतिम संस्कार में नहीं थे कोई फिल्मी सितारे

Updated on 19-11-2025 01:53 PM
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल के निधन के बाद मंगलवार को उनके लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस प्रेयर मीट में जया बच्चन और वहीदा रहमान नजर आईं। इस मौके पर एक्टर रजा मुराद भी प्रार्थना सभा में भी मौजूद थे। जया बच्चन और वहीदा रहमान कामिनी कौशल को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

प्रेयर मीट से जया बच्चन और वहीदा के वीडियोज़ सामने आए हैं, जिसमें दोनों बातें करती दिख रही हैं। कुछ लोगों ने इस झलक को रेयरेस्ट ऑफ रेयर कहा है जिसमें जया बच्चन मुस्कुरा रही हैं। वहीं एक वीडियो में वहीदा किसी महिला से फोन कॉल लगाने में मदद लेती दिख रही हैं।

अंतिम संस्कार पर केवल उनका परिवार और उनके पालतू डॉग्स

यहां बता दें कि 15 नवंबर शनिवार को उनका जब अंतिम संस्कार किया गया तो इस मौके पर फिल्मी दुनिया से कोई नजर नहीं आया। जो झलकियां सामने आईं उनमें एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार पर केवल उनका परिवार और उनके पालतू डॉग्स ही दिखे। हालांकि, खबर ये भी आई कि परिवार इसे काफी प्राइवेट तरीके से करना चाहते थे इसलिए इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई।

14 नवंबर को 98 वर्ष की आयु में निधन

बता दें कि कामिनी कौशल का शुक्रवार, 14 नवंबर को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कामिनी कौशल भारतीय सिनेमा की उन कलाकारों में से एक रहीं जिन्होंने 1940 से लेकर 1960 के दशक तक फिल्मों में खूब नजर आईं। कामिनी ने अशोक कुमार, राज कपूर, देव आनंद, दिलीप कुमार जैसे सुपरस्टार और राज कुमार और धर्मेंद्र जैसे एक्टर्स के साथ फिल्मों में काम किया।

कामिनी कौशल की पहली फिल्म 'कान' में सम्मानित

24 जनवरी 1927 को लाहौर में जन्मीं कामिनी कौशल की पहली फिल्म थी 'नीचा नगर' (1946) जिसे इंटरनैशनल कान फिल्म फेस्टिवल में 'पाल्मे डी’ओर' अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी रही। इस फिल्म का निर्देशन चेतन आनंद ने किया था। बताया जाता है कि उन्होंने सात दशकों से अधिक के अपने शानदार करियर में 70 से अधिक फिल्मों में काम किया।

आमिर खान के साथ बनी फिल्म रही फ्लॉप

कामिनी कौशल की आखिरी फिल्म वो रही जिसे लोगों ने दरकिनार कर दिया था। वो आखिरी बार आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आईं। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को आमिर खान की वजह से लोगों ने बॉयकॉट कर दिया था।

शाहिद से लेकर शाहरुख की बनीं दादी

इसके अलावा फिल्म 'कबीर सिंह' में कामिनी कौशल शाहिद कपूर की दादी के रूप में नजर आईं। वहीं, 'चेन्नई एक्सप्रेस' में उन्हें शाहरुख खान की दादी की भी रोल निभाया।

कामिनी कौशल की फिल्में

कामिनी कौशल की बेस्ट फिल्मों की बात करें तो इनमें 'शहीद' (1948), 'नदिया के पार' (1948), 'आग' (1948), 'जिद्दी' (1948), 'शबनम' (1949), 'आरजू' (1950) और 'बिराज बहू' (1954) जैसी फिल्में शामिल हैं। 'बिराज बहू' के लिए उन्हें 1954 में बेस्ट फिल्म एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.