'गंदी जुबान है, पागलखाने भेजो इन्हें', Madhuri Dixit को 'प्रॉस्टिट्यूट' बुलाने पर जया बच्चन का फूटा गुस्सा
Updated on
28-03-2023 08:39 PM
नेटफ्लिक्स के 'द बिग बैंग थ्योरी' शो में माधुरी दीक्षित को 'लेपरस प्रॉस्टिट्यूट' कहने पर बवाल हो गया। इस शो के दूसरे सीजन में माधुरी दीक्षित के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया जिसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला। अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस और राजनेत्री जया बच्चन ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि बहुत लंबी जुबान हो गई हैं इनकी। आइए बताते हैं आखिर मामला क्या है।
'द बिग बैंग थ्योरी' (The Big Bang Theory) के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में एक सीन है जहां शेल्डन (Jim Parsons) ऐश्वर्या राय बच्चन की तुलना माधुरी दीक्षित से करते हैं। वह कहते हैं कि 'क्या ये ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। मुझे लगता है कि ये गरीबों की माधुरी दीक्षित हैं।' ये सुन राज (कुणाल नय्यर) नाराज हो जाता है और कहता है कि 'तुम्हारी ये कहने की हिम्मत कैसे हुई। ऐश्वर्या तो देवी है। उनकी तुलना में तो माधुरी (Madhuri Dixit)'लेपरस प्रॉस्टिट्यूट' है।'
कुणाल नय्यर मामले में जया बच्चन की प्रतिक्रिया
Kunal Nayyar के 'लेपरस प्रॉस्टिट्यूट' बयान से न सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि उनके तमाम फैंस और स्टार्स भी नाराज हुए। इस पर जया बच्चन ( Jaya Bachchan) ने भी खासा नाराजगी जताई और कहा- क्या ये लड़का (कुणाल नैय्यर) छोटा बच्चा है। बड़ी ही गंदी जुबान है। उन्हें तो पागलखाने भेज देना चाहिए। उनके परिवार को भी इसपर बताना चाहिए कि उन्हें कैसा लग रहा है ये जुबान सुनकर। बता दें 'लेपरस प्रॉस्टिट्यूट' का मतलब होता है कोढ़ से जूझ रही सेक्स वर्कर।
माधुरी दीक्षित को 'प्रॉस्टिट्यूट' बुलाने के मामले में उर्मिला मातोंडकर का रिएक्शन
वहीं उर्मिला मातोंडकर ने भी इस कमेंट को सुन हैरानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी ये शो नहीं देखा है। लेकिन ऐसा आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल हुआ है तो ये दर्शाता है कि लोगों की कैसी गंदी मानसिकता है। उन्हें क्या लगता है ये मजाक है ये अच्छा लगता है। वहीं दिया मिर्जा ने भी इसे शर्मनाक बताया।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…