Select Date:

दूसरे पति को भी तलाक देंगी जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट

Updated on 29-09-2022 07:07 PM

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट अपने दूसरे पति से तलाक लेना चाहती हैं। 2019 में बेजोस से अलग होने के बाद उन्होंने एक साइंस टीचर डैन जेवेट से शादी की थी। अब उन्होंने तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। वॉशिंगटन में किंग कंट्री कोर्ट में याचिका फाइल कर स्कॉट ने कहा है कि उनकी शादी के अनुबंधों को खत्म  कर दिया जाए।  दंपती ने कोर्ट में संपत्ति बंटवारे के दस्तावेज भी पेश किए हैं। 

मैकेंजी ने एक साल पहले ही डैन जेवेट से शादी की थी। डैन शादी से पहले एक प्राइवेट स्कूल में साइंस के टीचर थे। हालांकि शादी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। उनका कहना था कि स्कॉट से शादी के बाद उन्हें अपने साथी शिक्षकों के बीच अच्छा नहीं महसूस होता था। 

 स्कॉट की कुल संपत्ति लगभग 29 अरब डॉलर की है। वह अपने चैरिटी वर्क के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी ज्यादातर संपत्ति वसीयत या फिर चैरिटी के काम में खर्च होगी। स्कॉट ने अपने ब्लॉग, वेबसाइट और ऑनलाइन सामग्री से जेवेट का नाम हटा दिया है। 

स्कॉट का जब बेजोस के साथ तलाक हुआ था तो उनकी संपत्ति 36 अरब डॉलर थी। वहीं अमेजन में उनके  शेयर 4 फीसदी थी। बेजोस से अलग होने के बाद उनकी संपत्ति तेजी से कम हुई  है। बताया जा रहा है कि इन तीन सालों में स्कॉट  ने 12 अरब डॉलर दान कर दिए। मैकेंजी स्कॉट ने एक कम्युनिटी फाउऊंडेशन को बेवर्ली हिल्स की 5.5 करोड़ डॉलर की हवेली दान कर दी। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.