केक काटने के बाद ढोल पर जमकर नाची जेमिमा रोड्रिग्स, आग की तरह वायरल हो रहा वीडियो
Updated on
05-11-2025 01:44 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद बीते 4 नवंबर को दिल्ली पहुंची थी, जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ था। महिला टीम ने राजधानी के ताज होटल में चेक इन किया। वहां भी वर्ल्ड कप जीतने का जमकर सेलिब्रेशन हुआ। एएनआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की थी, जिसमें खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ के सदस्य एक साथ मिलकर केक कट करते हैं। यह केक वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में काटा गया था। इसके बाद माहौल बिल्कुल पार्टी का हो जाता है। ढोल बजने लगते हैं और खिलाड़ी नाचने लगते हैं।
उस वीडियो में भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स जमकर डांस कर रही हैं। वह ढोल पर अपनी टीममेट्स के साथ नाच रही होती हैं। बता दें कि जेमिमा एक शानदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक अच्छी डांसर भी हैं।
रोड्रिग्स ने सेमीफाइनल में खेली थी मैच विनिंग पारी
जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मैच विनिंग पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 339 रन का विशाल टारगेट दिया था। भारतीय टीम अगर इस लक्ष्य तक 48.3 ओवर में पहुंच गई थी। टीम इंडिया को सेमीफाइनल जिताने में जेमिमा का सबसे बड़ा योगदान रहा था। रोड्रिग्स तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थीं। उन्होंने 134 बॉल का सामना कर नाबाद 127 रन बनाए थे। उनकी पारी में 14 चौके शामिल थे।
कुछ ऐसा रहा था भारत-साउथ अफ्रीका का फाइनल
साउथ अफ्रीका ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया। ऐसे में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बना डाले। 299 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 246 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…