जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली कप्तानी पारी, शैफाली वर्मा ने भी MI को धोया, 7 विकेट से जीती दिल्ली कैपिटल्स
Updated on
21-01-2026 12:16 PM
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 18वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी 20 जनवरी को वडोदरा के बीसीए कोटांबी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने एकतरफा जीत दर्ज की। उन्होंने 7 विकेट से मुंबई को हराकर अपने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स के मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स जितने 4 अंक हो गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंक के साथ टॉप पर है।
इसके अलावा बाकी चारों टीमों में नॉकआउट प्लेऑफ में पहुंचने की रेस चल रही है। मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे, यूपी वॉरियर्ज तीसरे, दिल्ली कैपिटल्स चौथे तो गुजरात जायंट्स पांचवें नंबर पर है। आइये जानते हैं आखिर मैच में क्या-क्या हुआ।
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता था टॉस
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 154 रन बनाए थे। नेट साइवर ब्रंट ने 45 गेंद में नाबाद सबसे ज्यादा 65 रन बनाए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर 41 रन बनाकर आउट हुई थीं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक 3 विकेट श्री चरणी ने झटके थे। 1-1 विकेट मारिजान कैप और नंदिनी शर्मा ने लिए।
जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली कप्तानी पारी
155 रन का टारगेट दिल्ली कैपिटल्स ने 1 ओवर रहते ही हासिल कर लिया। दिल्ली ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। जेमिमा रोड्रिग्स ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 37 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए। रोड्रिग्स ने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का भी उड़ाया। मारिजान कैप ने छक्का लगाकर मैच को फिनिश किया।
दिल्ली कैपिटल्स की युवा ओपनर शैफाली वर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने 28 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाए। लिजेली ली ने 29 रन बनाए। लॉरा वोल्वर्ड्ट 17 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए 1-1 विकेट अमनजोत कौर और वैष्णवी शर्मा ने लिए।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…