Jet Airways: इस एयरलान ने स्टाफ को जबरन छुट्टी पर भेजा, वेतन में भी कटौती
Updated on
19-11-2022 05:26 PM
नयी दिल्ली: एविएशन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) एक फिर से उड़ान भरने की तैयारी कर रही है। लेकिन अभी तक इस कंपनी के अनिश्चितता के बादल छंटे नहीं हैं। इस बीच कंपनी ने अपने कई कर्मचारियों के वेतन में कटौती का फैसला किया है। साथ ही कुछ को बिना वेतन के छुट्टी पर भी भेजेगी। विमानन कंपनी अपने नए मालिक के आने के बाद अभी तक ऑपरेशन शुरू नहीं कर पायी है।
कठिन फैसले ले सकती है जेट एयरवेज के भविष्य को लेकर अभी तक अनिश्चितता का माहौल है। इस बीच जालान- कालरॉक समूह ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी कुछ कठिन फैसले ले सकती है। ऐसा फैसला कैश फ्लो को व्यवस्थित करने के लिए होगा। समूह की समाधान योजना को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने पिछले वर्ष जून में मंजूरी दी थी। एयरलाइन को भी सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से इसी साल मई में हवाई परिचालन का प्रमाणपत्र मिल गया है। उसके बावजूद जेट एयरवेज का आॅरेशन शुरू नहीं हो पाया है।
वेतन में कटौती कितना इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि वेतन कटौती 50 प्रतिशत तक होगी। सीईओ और सीएफओ के लिए कटौती की मात्रा अधिक होगी। प्रभावित कर्मचारियों के लिए अस्थायी वेतन कटौती और बिना वेतन के छुट्टी (LWP) एक दिसंबर से प्रभावी होगी। जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर ने ट्वीट एक श्रृंखला में कहा कि कुल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत से कम अस्थायी अवकाश बिना वेतन पर होगा और एक तिहाई अस्थायी वेतन कटौती पर होगा।
किसी कर्मचारी को जाने के लिए नहीं कहा गया सीईओ के अनुसार, दो-तिहाई कर्मचारी बिल्कुल प्रभावित नहीं हैं और किसी भी कर्मचारी को जाने के लिए नहीं कहा गया है। जेट एयरवेज में करीब 250 कर्मचारी काम करते हैं। इसके अलावा, पिछले महीने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय प्राधिकरण (एनसीएलएटी) ने समूह को एयरलाइन के कर्मचारियों के बकाया भविष्य निधि और ग्रेच्युटी का भुगतान करने का निर्देश दिया था। जालान कालरॉक कंर्सोटियम (जेकेसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘हम एनसीएलटी की प्रक्रिया के मुताबिक कंपनी की कमान अपने हाथों में आने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसमें कहीं अधिक समय लग रहा है। इसकी वजह से हमें निकट भविष्य में कठिन लेकिन आवश्यक निर्णय लेने होंगे ताकि कैश फ्लो को व्यवस्थित और भविष्य को सुरक्षित किया जा सके क्योंकि एयरलाइन अभी तक हमारे अधिकार में नहीं आई है।’’
अहम प्रगति हो रही है जेकेसी ने कहा कि एयरलाइन को पुन: शुरू करने की दिशा में अहम प्रगति हो रही है। उसने आगे कहा, ‘‘हमने समाधान योजना की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है और जेट एयरवेज को नए सिरे से शुरू करने की हमारी प्रतिबद्धता है।’’इसमें आगे कहा गया, ‘‘एनसीएलटी की मंजूरी के बाद, समाधान योजना में बताई गई सभी शर्तों को 20 मई 2022 तक पूरा कर लिया गया था और इस बाबत आवश्यक फाइलिंग भी 21 मई 2022 को एनसीएलटी के समक्ष कर दी गई।’’इससे पहले ऐसी योजना थी कि एयरलाइन को अक्टूबर 2022 तक शुरू कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…