जौहरी धोनी ने हीरे शिवम दुबे को तराश दिया, टीम इंडिया में खेलेगा माही का एक और चेला
Updated on
15-07-2023 03:02 PM
मुंबई: चीन का हांगझोऊ शहर 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एशियन गेम्स 2023 की मेजबानी करेगा। इन खेलों में अब क्रिकेट प्रतियोगिता भी होने लगी है, जिसमें पहली बार बीसीसीआई ने अपनी मेंस टीम उतारने का फैसला लिया है। जिसके लिए बीसीसीआई ने शुक्रवार देर रात 15 सदस्यीय टीम और पांच स्टैंडबाय खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी गई है तो कैरेबियाई दौरे वाली टी-20 टीम से सिर्फ छह खिलाड़ियों जयसवाल, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और अवेश खान को एशियाई खेलों के लिए इस टीम में चुना गया है। आईपीएल में धोनी की देखरेख में धूम मचाने वाले शिवम दुबे की तीन साल बाद टीम इंडिया में एंट्री हुई है।
एक सीजन में CSK के लिए सबसे ज्यादा सिक्स
35 - शिवम दुबे 2023
35 - शेन वॉटसन, 2018
34 - अंबाती रायुडू, 2018
34 - ड्वेन स्मिथ, 2014
30 - एमएस धोनी, 2018
30 - ऋतुराज गायकवाड़, 2023
धोनी की पाठशाला में हुए तैयार विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ शिवम दुबे मीडियम पेसर बॉलर भी हैं। इसी ऑलराउंड क्षमता के बूते उन्हें 2019 में पहले टी-20 और फिर वनडे डेब्यू करने का मौका मिला। शिवम दुबे को एक्त हार्दिक पंड्या का विकल्प माना जा रहा था। एक वनडे और 13 टी-20 मिलाकर कुल 14 इंटरनेशनल मैच खेलने के बावजूद वह अपने टैलेंट के साथ न्याय नहीं कर पाए और टीम से जगह गंवा बैठे। आईपीएल 2023 में उनके बल्ले ने जमकर रन उगले। 16 मैच में तीन अर्धशतक के बूते 418 रन बनाए। 158.33 की स्ट्राइक रेट रहा, जो 2019 में डेब्यू से अबतक का सर्वोच्च भी था। शिवम ने कई बार अपनी इस सक्सेस का क्रेडिट धोनी को दिया।
दो-दो बार लगा चुके एक ओवर में 5-5 छक्के 2018 में आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले रणजी ट्रॉफी के मैच में मुंबई की ओर से खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ खेलते हुए शिवम ने एक ओवर में 5 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी थी। शिवम ने इस दौरान 59 गेंदों में 76 रन बनाए थे। इससे पहले T20 मुंबई लीग में भी वह अनुभवी स्पिनर प्रवीण तांबे के एक ओवर में पांच छक्के उड़ा चुके हैं।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…