Select Date:

बंगाल चुनावों के नतीजों से पहले गुजरात में लांच हुई झालमुड़ी, गुजराती बिजनेसमैन चंदूभाई ने मौके पर मारा चौका

Updated on 01-05-2026 12:21 PM
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल हुआ था बल्कि ट्रेंड बन गया था, ऐसे में जब बंगाल में किसकी सरकार बनेगी? और ईवीएम खुलनी बाकी हैं तब गुजरात के बिजनेसमैन चंदूभाई विरानी ने मौके पर चौका मारा है। उन्होंने झालमुड़ी लांच कर दी है। चंदूभाई विरानी गुजरात के प्रतिष्ठित बालजी वेफर्स के मालिक हैं। यह पश्चिम के इस राज्य का बड़ा नमकीन ब्रांड है, जो चिप्स, नमकीन के तमाम फ्लेवर्स के लिए जाना जाता है। अब बालाजी वेफर्स ने अपनी प्राेडक्ट रेंज में झालमुड़ी को भी शामिल कर लिया है।


चंदूभाई बोले-मोदी जी हमारे ब्रांड एंबेडर


देखो मोदी जी हमारे देश के ब्रांड एंबेसडर हैं। मोदी जी की वजह से भारत देश की पूरे देश में पहचान हुई है। गुजराती को बोलते हैं मौके पर चौका मारना। तो जहां लाभ मिलता है तो उपयोग करके लाभ लेना चाहिए। उन्होंने झालमुड़ी ली तो हम भी झालमुड़ी देंगे। क्योंकि हम गुजराती हैं। गुजराती का काम ही मौके पर चौका मारना। झालमुड़ी को सभी खा सकते हैं। चाहे वह छोटा हो या फिर बड़ा। गुजरात में इसे मुरमुरा बोलते हैं। इसे हम देते थे अब इस झालमुड़ी की तरह दे दिया। हमारा काम की ग्राहक को चाहिए, वो मिले। बंगाल में झालमुड़ी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री ने 10 रुपये देकर झालमुड़ी ली थी। तब इस झालमुड़ी की चर्चा हो रही है।

10 रुपये से बने 5000 करोड़ के मालिक


बालाजी वेफर्स के मालिक चंदूभाई विरानी 'झालमुड़ी' लॉन्च को लेकर चर्चा में आए हैं। वह 5000 करोड़ रुपये की कंपनी बाला वेफर्स के मालिक हैं। उन्होंने 10 रुपये से 5000 करोड़ रुपये तक सफर तय किया है। उनकी कहानी प्रेरक है। चंदूभाई का पालन-पोषण एक गुजराती किसान परिवार में हुआ था। खेती के उत्पाद और खेती के औजार बेचने के बिजनेस में वह फेल हुए। इस नाकामी के बावजूद विरानी ने हार नहीं मानी। उन्होंने मुश्किल वक्त में सिनेमा की सीटों की मरम्मत करना, पोस्टर चिपकाना और थिएटरों में 1000 रुपये में स्नैक्स बेचना का काम भी किया। चंदूभाई विरानी ने 1982 में आलू के वेफर्स बनाने के बिजनेस के लिए अपनी पहली फैक्ट्री खोली। फैक्ट्री के सफल होने के बाद, उन्होंने 1992 में अपने भाई के साथ मिलकर 'बालाजी वेफर्स प्राइवेट लिमिटेड' की शुरुआत की। कंपनी में 7,000 लोग काम करते हैं, इनमें आधी महिलाएं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.