Select Date:

जाह्नवी कपूर ने बहन को दी खास सलाह- कभी मत करना किसी एक्टर को डेट

Updated on 20-10-2022 06:37 PM

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं। साल 2018 में बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद आज जाह्नवी एक खास मुकाम तक पहुंच गई हैं। जाह्नवी के बाद अब उनकी बहन खुशी कपूर भी बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। वहीं इससे पहले जाह्नवी ने अपनी छोटी बहन को एक खास सलाह दी है। हालांकि ये सलाह प्रोफेशनल लाइफ से कम पर्सनल लाइफ से ज्यादा जुड़ी है। जाह्नवी ने कहा कि उन्होंने अपनी बहन को कहा है कि कभी किसी एक्टर को डेट मत करना। अब क्या ये सलाह जाह्नवी ने अपने खुद के एक्सपीरियंस को लेकर कहा है, इस बारे में पता नहीं।

क्यों ना करें डेट

दरअसल, फिल्म कम्पैनियन को दिए इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी से पूछा कि वह अपनी बहन को एक खास सलाह क्या देना चाहेंगी तो उन्होंने कहा, 'कभी किसी एक्टर को डेट मत करना।  मुझे लगता है कि जिस तरह से मैं और खुशी हैं, हमारे लिए यही बेहतर है।' 

जाह्नवी के इस स्टेटमेंट से ऐसा लग रहा है जैसे वह पास्ट में ऐसा कर चुकी हैं। इसके अलावा जाह्नवी ने कहा, मैं चाहती हूं कि खुशी को अपनी वैल्यू पता हो फिर चाहे सोशल मीडिया पर कोई आपको कुछ भी कहे। आपको अपना बेस्ट देना होगा।

खुशी का बॉलीवुड डेब्यू

बता दें कि  खुशी कपूर जल्द ही जोया अख्तर के अपकमिंग प्रोजेक्ट द आर्चीज से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। ये नेटफ्लिक्स में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म के जरिए खुशी के अलावा शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अमिताभ बच्चन के नाति अग्स्त्या नंदा भी बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।

जाह्नवी की फिल्में

वहीं जाह्नवी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म मिली रिलीज होने वाली है जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके अलावा वह बवाल और मिस्टर, मिसेज माही में नजर आएंगी। बवाल में वह और वरुण धवन साथ काम कर रहे हैं जो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। वहीं मिस्टर और मिसेज माही एक स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म है जिसमें वह और राजकुमार राव लीड रोल में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.