Select Date:

जाह्नवी कपूर की मिली है इस मलयालम फिल्म की रीमेक, ड्रीम गर्ल-2 के लिए किससे इंस्पायर हुए आयुष्मान खुराना

Updated on 14-10-2022 06:41 PM

बॉलीवुड की सिजलिंग एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के फैन्स खुश हैं, क्योंकि वो जल्दी ही उन्हें बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। गुड लक जैरी के बाद जाह्नवी कपूर अब फिल्म मिली में नजर आएंगी। जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ। टीजर ने फैन्स को एक्साइटिड कर दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक साउथ इंडियन फिल्म की रीमेक है। वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना एक ओर जहां डॉक्टर जी के लिए चर्चा में हैं तो दूसरी ओर वो फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच आयुष्मान ने बताया है कि फिल्म के लिए उन्हें किसने इंस्पायर किया।

जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली का टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म मिली का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शको ने पसंद किया है। सत्यघटित घटना पर आधारित इस थ्रिलर फिल्म का टीजर पूरी तरह जाह्नवी कपूर पर फिल्माया गया है, जिसमें वह माइनस 16 डिग्री तापमान में सर्वाइव करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। टीजर में दिखाया गया है कि मिली एक फ्रीजर के अंदर फंस गई है। उसका चेहरा अंदर के माइनस डिग्री तापमान के कारण लाल पड़ चुका है। किसी तरह ज़िंदा रहने के लिए मिली अपने हाथ आपस में रगड़ रही है। बता दें कि 'मिली' वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म 'हेलन' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे ओरिजिनल फिल्म के निर्देशक मुत्थुकुट्टी ज़ेवियर ने ही निर्देशित किया है। मिली का स्क्रीनप्ले रितेश शाह ने लिखा है। जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 4 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आयुष्मान ने फिल्म ड्रीम गर्ल-2 के लिए किशोर कुमार से ली प्रेरणा
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं और उनकी फिल्म बिल्कुल अलग तरह के विषय पर होती हैं। आयुष्मान खुराना अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म  'ड्रीम गर्ल' की सीक्वल में जल्दी ही नजर आएंगे, फिल्म का आधिकारिक ऐलान कुछ वक्त पहले कर दिया गया था।  इस बीच उन्होंने दिवंगत अभिनेता और सिंगर किशोर कुमार को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो कि चर्चा में चल रहा है। दरअसल बीते दिन किशोर कुमार की पुण्यतिथि थी और इस मौके पर आयुष्मान ने एक बड़ा खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में उनसे कैसे प्रेरणा ली है? अभिनेता ने कहा, 'गायक किशोर कुमार बहु-प्रतिभाशाली थे और एक कलाकार के रूप में, मैं हर मोड़ पर उनसे प्रेरणा लेता हूं। वह मेरे गुरु रहे हैं और उनका काम मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। जब से मैं 'ड्रीम गर्ल 2' की शूटिंग कर रहा हूं, मैं किशोर दा का अद्भुत ट्रैक 'आके सीधी लगी दिल पे' लूप पर सुन रहा हूं। उनकी आवाज जादुई थी और उन्होंने इस गाने के लिए महिला और पुरुष दोनों आवाजों को सहजता से प्रस्तुत किया है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.