Select Date:

झारखंडहाई कोर्ट नए भवन में पहले ही दिन बैठेगी संविधान पीठ, जनहित की याचिकाओं पर सुनवाई संभव

Updated on 12-06-2023 07:07 PM
रांचीः रांची के धुर्वा स्थित झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन में 12 जून सोमवार से सुनवाई शुरू होगी। कोर्ट के नए भवन में सुनवाई को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। हाई कोर्ट प्रशासन की ओर से नए भवन में मामले की सुनवाई को लेकर भी तैयारी कर ली गई। नए परिसर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

​हाई कोर्ट परिसर में लगाए जाएंगे पौधे

झारखंड हाई कोर्ट के नए परिसर भवन में सोमवार को सुबह 10.30 बजे सुनवाई होने से पहले सुबह 9 बजे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। जबकि दोपहर में कोर्ट नंबर-एक के निकट संेट्रल लॉबी में वरीय अधिवक्ताओं के सम्मान में समारोह आयोजित होगी।

​नए भवन में पहले ही दिन बैठेगी संविधान पीठ

झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन में पहले ही दिन जेट के आदेश के खिलाफ अपील मामले में संविधान पीठ बैठेगी। संविधान पीठ में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (जेट) के आदेश के खिलाफ अपील एकल पीठ में होगी या खंडपीठ में। इसे तय करने के लिए चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा, जस्टिस रत्नाकर भेंगरा, जस्टिस अनुभा रावत चौधरी, जस्टिस रौशन और जस्टिस नवनीत कुमार की संविधान पीठ सुनवाई करेगी। बताया गया है कि सोवार को दोपहर 2.15 बजे संविधान पीठ सुनवाई करेगी।

​पहले दिन जनहित याचिकाएं भी सूचीबद्ध

नए हाई कोर्ट में 12 जून को जनहित याचिकाएं भी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। इनमें जेल में सुधार और क्षमता से अधिक कैदियों को रखे जाने का मामला शामिल है। इसके अलावा कुछ सजायाफ्ता कैदियों की ओर से जेल से रिहाई के लिए दिए गए आवेदन पर भी सुनवाई होगी। जनहित याचिकाओं की सुनवाई चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंठपीठ करेगी।

​हाई कोर्ट के नए भवन में जजों के लिए कोर्ट रूम का आवंटन

झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन में जजों के लिए कोर्ट रूम का आवंटन भी कर दिया गया है। नए भवन में 25 कोर्ट रूम बनाए गए हैं। लेकिन फिलहाल हाई कोर्ट में जजों की संख्या 20 है। इसलिए 5 कोर्ट रूम का आवंटन नहीं हुआ है। कोर्ट नंबर-1 चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्र को आवंटित किया गया है।

​हाई कोर्ट का पुराना भवन बन गया इतिहास

रांची के डोरंडा स्थित झारखंड हाई कोर्ट का पुराना भवन अब इतिहास बन गया। पुराने भवन में 7 जून को न्यायिक कार्यवाही संचालन (वेकेशन बेंच का) अंतिम दिन था। 10 जून तक हाई कोर्ट में गर्मी छुट्टी रही। अब 12 जून को झारखंड हाई कोर्ट खुलेगा, तो मामलों की सुनवाई धुर्वा स्थित झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन में शुरू होगी।

​1972 में हुई थी सर्किट बेंच की स्थापना

पटना हाई कोर्ट की सर्किट बेंच की स्थापना रांची में छह मार्च 1972 को हुई थी। एकीकृत बिहार में छोटानागपुर क्षेत्र की आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेंच की स्थापना की गई थी। इसके बाद 9 अप्रैल 1976 को स्थायी पीठ की स्थापना की गई। इसके बाद पीठ में प्रतिदिन मामलों की सुनवाई होने लगी। 15 नवंबर 2000 को अलग राज्य गठन के बाद यह झारखंड हाई कोर्ट में परिवर्तित हो गया। हाई कोर्ट के इस भवन में 51 वर्ष की मामलों की सुनवाई हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.