आज झारखंड बंद है... नियोजन नीति को लेकर सड़क पर उतरे छात्र संगठन
Updated on
10-06-2023 07:13 PM
रांची: झारखंड राज्य छात्र संघ (JSSU) ने राज्य सरकार की नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 100 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर बंद बुलाया (Jharkhand Bandh Live News) है। ये बंद आज से 48 घंटे के लिए बुलाया गया है। नियोजन नीति के मुद्दे पर झारखंड के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर छात्र संघ ने शुक्रवार को विभिन्न जिलों में मशाल जुलूस भी निकाला। अब छात्र सड़क पर उतरे हैं।
रांची में 1500 पुलिस जवानों की तैनाती
दो दिन के झारखंड बाद का रांची में दिख रहा असर। बंद समर्थकों से निपटने के लिए 1500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सीएम आवास और मोरहाबादी मैदान वाले इलाके में दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा दो ड्रोन कैमरा से नजर रखी जा रही है। बंद समर्थक कई जगह पर सड़क पर उतर कर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी झारखंड बंद करो का नारा लगा रहे हैं। एनएच पर भी बंद समर्थक सड़क पर उतरे है। रांची-टाटा हाइवे पर भी टायर जलाकर बंद समर्थकों ने आवागमन को बाधित करने का प्रयास किया।
इसलिए बुलाया गया है बंद
जेएसएसयू नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि राज्य सरकार को झारखंड के हमारे आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के सपने की याद दिलाने के लिए हमने एक मशाल जुलूस निकाला। सरकार ने झारखंड सरकार की नौकरियों में बाहरी लोगों के लिए दरवाजा खोल दिया है, जिसकी हम अनुमति नहीं दे सकते। इसलिए, हमने 10 जून से 48 घंटे के झारखंड बंद शुरू करने का आह्वान किया है।
छात्र संगठनों की बंद के समर्थन की अपील
इससे पहले, जेएसएसयू ने अप्रैल में इस मुद्दे पर 72 घंटे का आंदोलन किया था और 19 अप्रैल को झारखंड बंद किया था। महतो ने कहा कि उन्होंने झारखंड में यातायात और व्यापारी संघों से भी बंद के आह्वान का समर्थन करने की अपील की है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…