झूमे जो पठान... पैर में बंधी थी पट्टी, फिर भी शाहरुख खान के साथ नाचते दिखे विराट कोहली
Updated on
07-04-2023 07:51 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 सत्र के एक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंसर्ज बैंगलोर को 81 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच में टीम को चीयर करने के लिए बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान भी पहुंचे थे। मैच के बाद बॉलीवुड के किंग क्रिकेट के किंग विराट कोहली से मिले। इसके बाद दोनों ने शाहरुख की फिल्म पठान के टाइटल सॉन्ग झूमे जो पठान पर डांस भी किया।
मैच के बाद शाहरुख खान विपक्षी टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से खुद मिलने के लिए पहुंचे। जैसे ही वे दोनों मिले कुछ देर में शाहरुख खान का की फिल्म का सॉन्ग चलने लगा। इसके बाद कोहली और शाहरुख नाचने लगे। इस दौरान कोहली के पैर में पट्टी बंधी थी। हालांकि, उन्होंने इसकी चिंता नहीं की। इसके बाद दोनों काफी देर तक हंसी मजाक करते दिखे।
मैच में विराट कोहली का बल्ला कुछ खास नहीं कर सका था। वह 18 गेंदों में 3 चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। सुनील नरेन की एक बेहतरीन गुगली पर वह गच्चा खा गए और स्टंप्स उड़ गए। उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 23, मिचेल ब्रेसवेल ने 19, आकाश दीप ने 17 और डेविड विली नाबाद 20 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंकों तक पहुंच सका।
वरुण चक्रवर्ती ने सबसे अधिक 4, सुनील नरेन ने 2 और युवा स्पिनर सुयस शर्मा ने 3 विकेट झटके, जबकि एक विकेट शार्दुल ठाकुर के नाम रहा। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। उसके लिए सबसे अधिक शार्दुल ठाकुर ने 29 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के के दम पर ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेली, जबकि गुरबाज ने 57, रिंंकू सिंह ने 33 गेंदों में 46 रन बनाए थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…