टाटा ग्रुप के इस शेयर में झुनझुनवाला ने बेची हिस्सेदारी, चार और शेयरों में भी कम किया स्टेक
Updated on
17-04-2024 01:18 PM
नई दिल्ली: दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला का शेयर पोर्टफोलियो विरासत में उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला को मिला है। रेखा झुनझुनवाला ने मार्च तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने इस दौरान पांच शेयरों में अपनी हिस्सेदारी में कटौती की है। इनमें टाटा ग्रुप का एक शेयर भी शामिल है। हाल में लिस्ट हुए टाटा कम्युनिकेशंस में दिसंबर तिमाही के अंत में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 1.8 फीसदी थी जो मार्च तिमाही के अंत में घटकर 1.6 फीसदी रह सकता है। इसके अलावा उन्होंने चार और कंपनियों में भी अपनी हिस्सेदारी कम की है। इनमें राघव प्रॉडक्टिविटी एन्हांसर्स, केनरा बैंक, फोर्टि हेल्थकेयर और एनसीसी शामिल हैं।
Trendlyne के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रेखा झुनझुनवाला ने राघव प्रॉडक्टिविटी एन्हांसर्स में अपनी हिस्सेदारी में 0.1 फीसदी की कटौती की है। इसी तरह उन्होंने केनरा बैंक, फोर्टिस और एनसीसी में अपनी हिस्सेदारी 0.6 फीसदी घटाई है। सिलिका रैमिंग मास बनाने वाली कंपनी राघव प्रॉडक्टिविटी एन्हांसर्स के शेयरों में इस साल 15 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। लेकिन केनरा बैंक ने पिछले एक साल में 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है जबकि इस साल बैंक के शेयरों में 38 फीसदी तेजी आई है। एनसीसी में झुनझुनवाला की 12.5 फीसदी और फोर्टिस में 4.1 फीसदी हिस्सेदारी रह गई है। फोर्टिस हेल्थकेयर ने इस साल 0.4 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले छह महीने में इसमें 31% तेजी आई है।
कितनी कंपनियों में हिस्सेदारी
अब तक सभी कंपनियों ने मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा फाइल नहीं किया है। झुनझुनवाला एंड एसोसिएट्स की 26 लिस्टेड कंपनियों में हिस्सेदारी है जिसकी वैल्यू करीब 50,230 करोड़ रुपये है। इनमें टाटा मोटर्स, इंडियन होटल्स, टाइटन, नजारा टेक और डेल्टा कॉर्प शामिल हैं। माना जाता है कि टाइटन में निवेश ने राकेश झुनझुनवाला को शेयर बाजार का बिग बुल बनाया था।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…