Select Date:

जिया खान की मां ने कोर्ट में दर्ज कराई गवाही बोलीं यह मर्डर केस है

Updated on 19-08-2022 06:21 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल उनकी मां राबिया खान गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में अपनी गवाही दर्ज कराने पहुंची थीं। उन्होंने कोर्ट में एक्टर सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा, यह मर्डर है। पुलिस और CBI दोनों में से किसी को भी ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि मेरी बेटी जिया ने खुदकुशी की थी।

हमने सीपीआर देने की कोशिश की-राबिया
राबिया ने कोर्ट में स्पेशल जज ए एस सैय्यद के सामने कहा- जिया खान केस आत्महत्या का नहीं मर्डर का है। 3जून 2013 को जैसे ही मैंने जिया का बेडरूम खोला तो वह दुप्पट्टे से लटकी मिली। इशके तुरंत बाद मैंने एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू को फोन कर जिया के बारे में बताया। वह तुरंत ही मोइन बेग के साथ घर पहुंची और हमने जिया के गले से फंदा खोला। हम कोशिश करने लगे कि जिया की सांस लौटे, मैंने नॉर्मल सीपीआर देना शुरू कर दिया। मोइन भागकर डॉक्टर को लेकर आए और उन्होंने जिया को मृत घोषित कर दिया।

मेरे बेटे ने अपना जीवन बर्बाद कर लिया- आदित्य
जिया ने आगे कहा, इस घटनाक्रम के कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। जांच करते हुए एक अधिकारी ने तुरंत कहा कि यह एक धोखाधड़ी का खेल लग रहा है। वहीं थोड़ी देर बाद सूरज के पिता आदित्य पंचोली मेरे घर आए और पैरों में गिर पड़े। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे बेटे ने अपना जीवन और करियर दोनों बर्बाद कर लिया है। इस पर उन्हें जवाब देते हुए मैंने कहा, जिया को बहुत बार समझाया और कहा कि तुम सूरज से दूर रहो लेकिन वह नहीं मानी।

सूरज का नाम मत लेना-राबिया
अपनी गवाही में राबिया ने आगे कहा- मुझसे अंजू ने सूरज का नाम नहीं लेने को कहा था, क्योंकि उसके पिता आदित्य अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैं और उनका राजनीति में अच्छा रसूख है, वह बहुत ही खतरनाक आदमी है। पुलिस जिया का मोबाइल समेत सारा समान अपने साथ ले गई। मैंने उसकी स्क्रीन पर सूरज के ढेर सारे मैसेज और मिस्ड कॉल थे।

2013 में जिया ने किया था सुसाइड
जिया ने 3 जून 2013 को अपने जुहू अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के कुछ दिन बाद उनके घर से 6 पेज का सुसाइड नोट मिला था, जो जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के नाम था। इस नोट से जिया के सूरज के साथ बिगड़ते रिश्तों के कारण नर्वस ब्रेकडाउन सहित कई खुलासे हुए थे। उसके बाद उनकी मां ने सूरज पर केस दर्ज किया और आरोप लगाते हुए कहा कि सूरज ने जिया को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं सूरज फिलहाल जमानत पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.