पाकिस्तान के इतिहास में सबसे बड़ा आर्थिक संकट
पाकिस्तानी विशेषज्ञ ने कहा कि देश में बाढ़ से फसलें खराब हो गई हैं जिससे अनाज की सप्लाइ नहीं हो पा रही है। पाकिस्तान के पास इतना डॉलर नहीं है कि वह विदेश से आयात कर सके। इससे समस्या काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इन सबूतों से यह साफ जाहिर होता है कि यह पाकिस्तान के 75 साल के इतिहास में सबसे बड़ा आर्थिक संकट है। उन्होंने कहा कि हमने साल 1971-72 और 1998-99 में इस तरह की समस्या का सामना किया है लेकिन इन वर्षो में जीडीपी विकास दर सकारात्मक था और महंगाई भी कम थी। हालांकि अबकी बार ऐसा नहीं है और जीडीपी निगेटिव ग्रोथ रेट में जा रही है और महंगाई अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि देश में गरीबों और बेरोजगारों की तादाद काफी बढ़ रही है और यह वास्तव में देश के आर्थिक इतिहास के लिए बहुत दुखद समय है।
