Select Date:

10 दिन बाद नजर आए जिनपिंग

Updated on 28-09-2022 06:51 PM

शंघाई कोऑपरेशन समिट यानी SCO समिट से लौटने के 10 दिन बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार दोपहर पहली बार नजर आए। जिनपिंग सरकारी टीवी पर दिखे। उनका नजर आना इसलिए अहम हो जाता है कि क्योंकि कई दिन से सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहें थीं कि जिनपिंग को चीन की सेना (पीपुल्स रिपब्लिक आर्मी या PLA) ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।

जिनपिंग पर दुनिया की नजरें इसलिए भी हैं, क्योंकि अगले महीने चाइना कम्युनिस्ट पार्टी यानी CPC की सालाना मीटिंग होनी है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में जिनपिंग के बतौर राष्ट्रपति तीसरे कार्यकाल पर मुहर लग सकती है, हालांकि इसका रास्ता अब मुश्किल होता जा रहा है।

सरकारी कार्यक्रम में नजर आए
जिनपिंग कई दिनों बाद बीजिंग में नजर आए। वो एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे और इसके फुटेज सरकारी टीवी पर टेलिकास्ट किए गए। कई दिन तक नजर न आने की वजह से जिनपिंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

चीनी राष्ट्रपति के साथ इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ली किकियांग और पार्टी के कुछ और नेता भी मौजूद थे। इसके अलावा चीनी सेना के कुछ अधिकारी भी यहां नजर आए। इस प्रोग्राम में चीन के आर्थिक विकास पर विचार हुआ।

समरकंद से लौटने के बाद नहीं दिखे
जिनपिंग 16 सितंबर को उज्बेकिस्तान के समरकंद में SCO समिट में शामिल हुए थे। यह दो साल बाद उनकी पहली विदेश यात्रा थी। समरकंद में 2 दिन रुकने के बाद जिनपिंग बीजिंग लौटे और उसके बाद उन्हें किसी कार्यक्रम में नहीं देखा गया।

सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि चीनी सेना जिनपिंग से सख्त नाखुश है और इसीलिए उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि, चीन में कोरोना के दौर से यह नियम है कि विदेश से लौटने के बाद किसी भी शख्स को 7 दिन क्वारैंटीन रहना होता है। फिलहाल, ऐसा कोई नेता भी नहीं है जो उन्हें सीधे तौर पर चैलेंज कर सकते। कहा जा रहा है कि वो जब तक चाहें राष्ट्रपति बने रह सकते हैं।

अगला महीना अहम

  • चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का 5 साल में होने वाला सम्मेलन 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि इसमें जिनपिंग को एक बार फिर पांच साल का एक्सटेंशन मिल जाएगा। अमूमन चीन का राष्ट्रपति दो टर्म के लिए ही चुना जाता है, लेकिन जिनपिंग को इस मामले में अपवाद माना जा रहा है।
  • कुछ दिन पहले पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जिनपिंग के दौर में चीन के पड़ोसी और दूर के देशों से भी रिश्ते काफी खराब हुए और दुनिया में उसे अवसरवादी ताकत के तौर पर देखा गया। इसके अलावा ताइवान के मुद्दे पर उसका अमेरिका से सीधा टकराव चल रहा है।
  • चीन की इकोनॉमी रियल एस्टेट पर काफी निर्भर करती है, लेकिन यह सेक्टर भी काफी कमजोर हो चुका है। इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने इकोनॉमिक फ्रंट पर उसकी ग्रोथ रेट 3.5% बताई है। इन सब मामलों को देखें तो पार्टी मीटिंग में जिनपिंग की लीडरशिप पर सवाल उठना तय माना जा सकता है।
  •  चीन में तख्तापलट की अफवाहें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। इस बार एंटी करप्शन कैम्पेन को लेकर जिनपिंग निशाने पर रहे हैं। उनके कई विरोधियों को जेल भेजा जा चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.