Select Date:

आज से तक महंगा हुआ जियो का रिचार्ज:239 वाला प्लान अब 299 में मिलेगा

Updated on 03-07-2024 02:46 PM

आज यानी 3 जुलाई 2024 से जियो और एयरटेल के रिचार्ज 25% तक महंगे हो गए हैं। दोनों कंपनियों ने 27 और 28 जून को टैरिफ दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी, जो आज से प्रभावी हो रहा है। आज से जियो के 239 रुपए वाले प्लान की कीमत 299 रुपए हो गई है।

इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1.5GB डेटा और 300 SMS मिलते हैं। वहीं, एयरटेल का 179 रुपए वाला सबसे किफायती रिचार्ज प्लान अब 199 रुपए का हो गया है। इसमें 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा और रोजाना 100 SMS मिलता है।

वोडाफोन-आइडिया का रिचार्ज कल से महंगा हो जाएगा
वहीं, वोडाफोन-आइडिया (VI) ने भी टैरिफ दरों में करीब 20% बढ़ोतरी का ऐलान किया है। VI के रिचार्ज की नई दरें कल यानी 4 जुलाई से लागू होंगी। कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 179 रुपए वाला प्लान अब 199 रुपए का हो गया है।

दिसंबर 2021 में 20% तक किया था इजाफा
इससे पहले सभी टेलिकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2021 में अपने टैरिफ में 20% से ज्यादा का इजाफा किया था। वहीं, जियो ने 2016 में लॉन्च के बाद पहली बार 2019 में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। जियो ने 2019 में 20-40% तक टैरिफ बढ़ाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.