Select Date:

जियो ने TRAI को दिया सुझाव 2G यूजर्स को 5G पर शिफ्ट करने की पॉलिसी बनाएं

Updated on 30-01-2024 02:00 PM

टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने सरकार को देश में 2G और 3G नेटवर्क सर्विसेज को बंद कर मौजूदा यूजर्स को 4G और 5G नेटवर्क पर शिफ्ट करने की सलाह दी है। कंपनी ने कहा कि इससे गैर जरूरी नेटवर्क कॉस्ट बचाई जा सकेगी। जियो ने सरकार से इसके लिए पॉलिसी बनाने के लिए भी कहा है।

हाल ही में, टेलीकॉम रेगुलरिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 'डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू 5G इकोसिस्टम' नाम से एक कंसल्टेशन पेपर जारी कर टेलिकॉम ऑपरेटर्स की सलाह मांगी थी।

2G और 3G फास्ट नेटवर्क कनेक्टिविटी में बैरियर
जियो और VI ने कहा है की 2G और 3G फास्ट नेटवर्क कनेक्टिवटी में बैरियर की तरह है, जो डिजिटल डिवाइडेंस बढ़ाते हैं और 5G इकोसिस्टम पर इम्पैक्ट डालते हैं। इसके साथ ही इन नेटवर्क्स को चलाने में गैर जरूरी कॉस्ट भी लगती है।

डिजिटल ट्रांसमिशन में 5G महत्वपूर्ण
जियो ने TRAI को भेजे अपने जवाब में लिखा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि 5G नेटवर्क स्पीड और कनेक्टिविटी के मामले में बेहतर है। इनका नेटवर्क अलग-अलग इंडस्ट्रिज में चेंजेज को बढ़ावा देने के लिए बड़ी भूमिका निभाएंगे।

ज्यादातर यूजर्स पुराने नेटवर्क का यूज करते हैं: VI
वोडाफोन-आइडिया ने अपने जवाब में कहा कि देश में लोगों का एक बड़ा हिस्सा अब भी 2G का उपयोग कर रहा है। कनेक्टिविटी की उपलब्धता के बावजूद 4G और 5G तक पहुंचने में सक्षम नहीं है।

जल्द महंगे हो सकते हैं 5G प्लान
जियो और एयरटेल दोनों टेलीकॉम कंपनियां लगभग एक साल से अनलिमिटेड डेटा प्लान के साथ 4G के रेट्स पर 5G सर्विसेज दे रही हैं। मौजूदा सब्सक्राइबर्स को 5G पर अपग्रेड करवाने के लिए 4G रेट पर ये सर्विस दी जा रहीं हैं। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि यह स्थिति जल्द बदल सकती है, क्योंकि ये कंपनियां सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ने के साथ अपना रेवेन्यू बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। इसलिए कंपनियों के 5G प्लान 4G की तुलना में 5-10% तक महंगे हो सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.