Select Date:

एनडीए में जाने का जीतन राम मांझी समर्थकों ने मनाया जश्न, एक दूसरे को खिलाए लड्डू

Updated on 22-06-2023 06:52 PM
गया: जीतन राम मांझी की पार्टी HAM अब NDA का हिस्सा बन चुकी हैं। जैसे ही हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने इसकी जानकारी दी, मांझी खेमे में जश्न शुरू हो गया। गया में जीतन राम मांझी के आवास पर भी सेलिब्रेशन चालू हो गया। गया शहर के गोदावरी स्थित आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी के नेतृत्व में दर्जनों सक्रिय नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस संबंध में HAM के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी ने बताया कि 'हमलोग हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सभी सक्रिय नेता यहां पर उपस्थित हुए हैं। आज हम लोग खुश इस बात को लेकर हैं कि जीतन राम मांझी जी अब से NDA का हिस्सा हैं।'

HAM के कार्यकर्ताओं-नेताओं ने मनाया जश्न

इस दौरान सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया। मांझी खेमे के एनडीए जॉइन करने के बाद पार्टी प्रवक्ता ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। HAM प्रवक्ता के मुताबिक 'NDA का हिस्सा बनने का मतलब है कि बिहार के साथ अन्य प्रदेशों में भी हमारा गठबंधन रहेगा। हमारी पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा गरीब-गुरबों की आवाज बुलंद करने के लिए बनाई गई है। NDA में हमारे इस उद्देश्य की पूर्ति होगी। जिस तरह से यहां की ताकतों (जदयू-राजद) ने विलय का प्रस्ताव दिया था, उनको भी एक तरह से ये करारा तमाचा है। हम सभी नेता कार्यकर्ता पूरी ताकत से 2024 का लोकसभा का चुनाव भी लड़ेंगे और 2025 विधानसभा की तैयारी भी करेंगे। हम पार्टी बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को धूल चटाने का काम करेगी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.