जीतेंद्र और तुषार कपूर ने बेची मुंबई के चांदीवली की कमर्शियल प्रॉपर्टी
Updated on
14-01-2026 01:58 PM
बॉलीवुड के दिग्गद एक्टर जीतेंद्र और उनके बेटे तुषार कपूर ने मुंबई में अपनी एक कमर्शियल (व्यावसायिक) संपत्ति को जापान के एनटीटी समूह की एक इकाई को 559 करोड़ रुपये में बेचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की नेट वर्थ 1500 से 1600 करोड़ के बीच है। उनके बेटे तुषार एक्टर हैं और बेटी एकता कपूर टीवी की फेमस प्रोड्यूसर हैं। तुषार की नेट वर्थ 90 से 100 करोड़ बताई जाती है। एकता भी 115 करोड़ की नेट वर्थ की मालकिन हैं।
रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स के मंगलवार को शेयर किए गए रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट के अनुसार, एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स ने बालाजी आईटी पार्क में 30,195 वर्ग मीटर से अधिक जगह 559.24 करोड़ रुपये में तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी है। तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व तुषार कपूर और जीतेंद्र के पास है। रजिस्टेरशन 9 जनवरी 2026 को हुआ है।
चांदीवली के IT पार्ट में थी प्रॉपर्टी
दस्तावेजों के अनुसार, इसमें उपनगरीय चांदीवली में स्थित आईटी पार्क में एक डेटा सेंटर वाली ग्राउंड सहित 10 मंजिला इमारत 'डीसी-10' और साथ ही उससे सटे हुए चार मंजिला 'डीजल जनरेटर' ढांचे की खरीद शामिल है। सरकार के 2024 के प्रस्ताव के अनुसार, इस बिक्री पर कोई स्टांप शुल्क नहीं देना होगा। 5.59 लाख रुपये का मेट्रो उपकर अदा किया जा चुका है। सलाहकार ने बताया कि पिछले साल मई 2025 में एक 855 करोड़ रुपये का सौदा भी पंजीकृत किया गया था।
जीतेंद्र की नेट वर्थ कितनी है?
'सेलिब्रिटी नेट वर्थ' वेबसाइट के अनुसार, जीतेंद्र की नेट वर्थ 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 1600-1700 करोड़ रुपये के आसपास है। उन्होंने 60 से 80 के दशक में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और फेमस एक्टर रहे। उनकी इनकम के कई सोर्स हैं, जिनमें बालाजी टेलीफिल्म्स और प्रोडक्श, रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स और अन्य निवेश शामिल हैं। उन्होंने अंधेरी में 855 करोड़ की प्रॉपर्टी बेची थी। अब चांदीवली में 559 करोड़ की कमर्शियल प्रॉपर्टी की बिक्री की है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…