व्हाइट हाउस से जो बाइडेन ने भेजा न्योता, अमेरिका जा सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Updated on
02-02-2023 05:52 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल गर्मियों में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि बाइडेन ने मोदी को देश की राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों ने नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर बताया कि इस निमंत्रण को सैद्धांतिक रूप में स्वीकार कर लिया गया है और दोनों पक्षों के अधिकारी अब पारस्परिक रूप से यात्रा की संभावित तारीखों पर चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि अभी योजना पर चर्चा प्रारंभिक चरण में हैं।
जून-जुलाई में हो सकती है मुलाकात
भारत इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत इस साल जी-20 से संबंधित कई कार्यक्रमों की मेजबानी भी कर रहा है, जिसके तहत सितंबर में एक शिखर सम्मेलन होगा जिसमें अन्य लोगों के साथ बाइडन की हिस्सा लेंगे। दोनों पक्षों के अधिकारी जून और जुलाई में उपयुक्त तारीखों की तलाश कर रहे हैं। उस समय न केवल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सत्र चल रहे होंगे, बल्कि तब प्रधानमंत्री मोदी के भी कोई पूर्व निर्धारित घरेलू या अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं हैं। यह राजकीय यात्रा कम से कम कुछ दिनों की होगी, जिसमें अन्य बातों के अलावा अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना और व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज शामिल होने की संभावना है।
जी-20 के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी को साल के उत्तरार्ध में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करना है। साथ ही इस वर्ष के अंत में कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार का जिम्मा भी उन पर होगा। सूत्रों ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी कि यह निमंत्रण कब दिया गया और बाइडन की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को यह व्यक्तिगत निमंत्रण किसने दिया। बाइडेन ने पिछले साल दिसंबर में अपने पहले राजकीय रात्रिभोज में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां की मेज़बानी की थी।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…