Select Date:

महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे जो बाइडेन

Updated on 12-09-2022 05:36 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उन्होंने औपचारिक रूप से इस संबंध में आए न्योते को स्वीकार कर लिया है। व्हाइट हाउस ने रविवार को बताया कि 19 सितंबर को लंदन में महारानी का अंतिम संस्कार होगा, जिसमें बाइडेन प्रथम महिला जिल बाइडेन के साथ शामिल होंगे। 

इससे पहले, बाइडेन ने 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों के बाद दिवंगत महारानी द्वारा अमेरिकियों को दिए संदेश को याद किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 9/11 हमले की बरसी पर महारानी द्वारा अमेरिकियों को दिए संदेश का जिक्र करते हुए कहा, ''दुख वह कीमत है, जो हम प्यार पाने के लिए चुकाते हैं।'

ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत रविवार को एबर्डीनशायर के बाल्मोरल कैसल से स्कॉटलैंड स्थित उनके आधिकारिक आवास होलीरूडहाउस पैलेस लाया गया। इस दौरान महारानी के अंतिम सफर में शामिल होने के लिए रास्ते में हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा थी।

एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे महाराज तृतीय के शब्दों में यह 19 सितंबर को लंदन में अंतिम संस्कार से पहले उनकी मां की 'अंतिम महान यात्रा' के पहले चरण का अंत था। छह घंटे की यात्रा तय कर बाल्मोरल कैसल से होलीरूडहाउस पैलेस लाए गए महारानी के ताबूत को सोमवार दोपहर तक इस महल के थ्रोन रूम में रखा जाएगा, जहां शाही परिवार के सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। ताबूत को शाही बैनर 'रॉयल स्टैंडर्ड ऑफ स्कॉटलैंड' में लपेटा गया था और इस पर फूलों का गुलदस्ता रखा हुआ था।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बृहस्पतिवार को बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था। वह 96 वर्ष की थीं। महारानी का ताबूत को लेकर चल रहा वाहन सात कारों के काफिले के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में धीरे-धीरे एडिनबर्ग की तरफ बढ़ा। इस दौरान रास्ते में खड़े लोगों ने दिवंगत महारानी को पुष्पांजलि अर्पित की। काफिले में एलिजाबेथ द्वितीय की बेटी राजकुमारी ऐनी मौजूद थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.