बाइडेन के बेटे की कैंसर से हो चुकी है मौत
ओ'कोनोर ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपनी युवावस्था के दौरान धूप में काफी समय बिताया था। प्रथम महिला जिल बाइडन ने भी जनवरी में दो बेसिल कोशिकाओं वाले घाव हटवाए थे। गौरतलब है कि बाइडन के बेटे ब्यू की 2015 में मस्तिष्क के कैंसर की वजह से मौत हो गयी थी। तभी से जो बाइडेन अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। हालांकि इस घाव से उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर खतरा नहीं था। इसके बावजूद डॉक्टरों की सलाह पर जो बाइडेन ने ऑपरेशन करवाना उचित समझा।
