बार में जो रूट की पिटाई, शराब के नशे में डेविड वॉर्नर ने मारा था मुक्का, हिल गया था क्रिकेट वर्ल्ड
Updated on
22-06-2023 08:55 PM
लंदन: एशेज का रोमांच शुरू हो चुका है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचा। आखिरी ओवर्स में ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट के मामूली अंतर से जीत मिली, लेकिन मुकाबला कांटे का रहा। स्लेजिंग भी भरपूर हुई। पांचवें दिन उस्मान ख्वाजा को 141 रन पर क्लीन बोल्ड करने के बाद तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने भद्दी गालियां दी। हालांकि अंपायर्स ने रॉबिन्सन को सिर्फ फटकार लगाकर छोड़ दिया। इस केस से 2013 में हुई उस मारपीट की याद ताजा हो गई, जब डेविड वॉर्नर, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट पर टूट पड़े थे। वॉर्नर को इस झगड़ के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बैन कर दिया गया था। रूट ने चिढ़ाया था?
दरअसल, ये पूरा विवाद इंग्लैंड में टूर्नामेंट के दौरान हुआ था, जब टीम होटल के नजदीक बार में डेविड वॉर्नर अपने कुछ ऑस्ट्रेलियाई टीममेट्स के साथ बैठकर ड्रिंस्क एन्जॉय कर रहे थे। तभी वहां कुछ इंग्लिश प्लेयर्स आ गए, जिनमें जो रूट भी शामिल थे। रूट ने ठुड्डी में हरे रंग की विग लगा रखी थी, जो थोड़ी-थोड़ी ऑस्ट्रेलिया के झंडे की तरह लगी। पहले से परेशान डेविड वॉर्नर को लगा कि रूट साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर हाशिल अमला की एक्टिंग कर रहे हैं। जिसके बाद वाॉर्नर रूट के पास गए और विग हटाने लगे।
कहासुनी के बाद मुक्का इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और गुस्से में आकर डेविड वॉर्नर ने जो रूट को मुक्का मार दिया। ऐसे में वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने आनन-फानन में दोनों को अलग करवाया। जब ये मामला सामने आया और मीडिया में फैल गया फिर ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्नर को निलंबित कर दिया। रूट को मारने के बाद अगली ही सुबह वॉर्नर ने उन्हें मैसेज भी किया, लेकिन तब तक शायद काफी देर हो चुकी थी। आईसीसी ने ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर को टूर्नामेंट से ही बैन कर दिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…