Select Date:

KCR को झटका:तेलंगाना हाईकोर्ट ने विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला CBI को सौंपा

Updated on 27-12-2022 05:50 PM

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) को झटका लगा है। तेलंगाना हाईकोर्ट ने सोमवार को विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया। अदालत ने मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) को भी भंग कर दिया है।

दरअसल, तेलंगाना सरकार की ओर से दावा किया गया था कि बीआरएस के कई विधायकों को पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था। HC के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए, BRS के सोशल मीडिया संयोजक कृशांक ने ट्वीट किया कि HC का आदेश हाइडिंग माउस के लिए राहत है।

मामले को सीबीआई को ट्रांसफर करने कई याचिकाएं दायर
हाईकोर्ट में इस मामले को सीबीआई को ट्रांसफर करने के लिए कई याचिकाएं दायर की गई थीं। यह घटना अक्टूबर की है, जब साइबराबाद पुलिस ने तेलंगाना के मोइनाबाद में एक फार्म हाउस पर छापा मारा और दावा किया कि 100-100 करोड़ रुपए में विधायकों को खरीदकर मौजूदा बीआरएस सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही थी। बीआरएस के चार विधायक भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे थे।

भाजपा ने BRS के सारे आरोपों को निराधार बताया
KCR ने भाजपा पर राज्य में उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया था। इस बीच, भाजपा ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि ये दावे निराधार हैं। पार्टी ने बीआरएस के किसी भी विधायक के संपर्क में होने से भी इनकार किया। यहां तक ​​कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत आपराधिक साजिश और अन्य धाराओं के तहत FIR भी दर्ज की गई थी।
















अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.