जोस बटलर ने मारा साल का सबसे लंबे छक्का, आसमान को चीरती हुई स्टेडियम से बाहर गई गेंद
Updated on
11-11-2024 12:47 PM
ब्रिजटाउन (बारबाडोस): इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से वह वापस लौटे। सीरीज के पहले मैच में बटलर का बल्ला शांत रहा। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर बटलर गोल्डन डक हो गए। सीरीज के दूसरे मैच में वह मैदान पर उतरे तो इंग्लैंड का स्कोर जीरो रन पर एक विकेट था। यहां से जोस बटलर ने मोर्चा संभालकर टीम को जीत दिलाई।
बटलर ने मारा 115 मीटर लंबा छक्का
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में जोस बटलर ने 115 मीटर लंबा छक्का मार दिया। यह क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे छक्कों में एक है। 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती को सामने की तरफ छक्का मारा। कदमों का इस्तेमाल करके बटलर ने पूरी ताकत से गेंद को मारा। गेंद स्टेडियम के छत पर टप्पा खाने के बाद बाहर चली गई।
जैक्स से साथ जोड़े 129 रन
45 गेंद पर ठोके 83 रन जोश बटलर ने इस मैच में तूफानी बैटिंग की। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौकों के अलावा 6 छक्के भी मारे। फिल साल्ट पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बटलर बल्लेबाजी के लिए आए। विल जैक्स और बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 गेंदों पर 129 रनों की साझेदारी हुई। इसमें जैक्स ने 29 गेंद पर 38 रन बनाए। इस दौरान बटलर ने 43 गेंद पर 83 रन ठोक दिए।
सीरीज में 2-0 से आगे इंग्लैंड
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 158 रन बनाए। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 41 गेंदों पर 43 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इंग्लैंड ने 31 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 2-0 की बढ़त मिल गई है। 14 नवंबर को सीरीज का तीसरा मैच डैरेन सैमी स्टेडियम में खेला जाएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…