Select Date:

पिच से प्रेस बॉक्स तक का सफर, ईडन गार्डंस पर सनसनी मचाने वाले कार्लोस ब्रेथवेट के हाथ में बैट की जगह लैपटॉप

Updated on 06-11-2023 02:45 PM
कोलकाता: ईडन गार्डंस पर संडे को प्रेस बॉक्स में एक जाना-पहचाना चेहरा दिखा। पहले लगा कि वह कोई पूर्व क्रिकेटर हैं। आम मीडियाकर्मियों की तरह वह शख्स लैपटॉप पर कुछ काम कर रहा था। थोड़ा गौर करने पर यह साफ हो गया कि जो मैं समझ रहा था, वह सही है। वह वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट थे। अभिवादन के बाद कार्लोस से प्रेस बॉक्स में बैठने का आशय पूछा तो उन्होंने बताया कि वह अब बीबीसी के लिए काम कर रहे हैं।

सात साल पहले की वह सनसनी

याद कीजिए 2016 का टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल। ईडन गार्डंस पर 3 अप्रैल 2016 को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच उस खिताबी मुकाबले से एक स्टार का उदय हुआ था, जबकि एक सितारा डूबता हुआ नजर आया था। मैच के आखिरी ओवर्स में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी। गेंद बेन स्टोक्स के हाथ में थी, जबकि उनका सामना कर रहे थे कार्लोस ब्रेथवेट। स्टोक्स तब तक अपनी थोड़ी पहचान बना चुके थे। ब्रेथवेट अपनी टीम के दिग्गज क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, डेरेन सैमी, आंद्रे रसेल, मार्लोन सैमुअल्स की तरह सुर्खियां बटोरने वाले खिलाड़ियों में शुमार नहीं थे। मगर वह दिन उनका था और सिर्फ चार गेंदों ने उस दिन उनको क्रिकेट की दुनिया के हर कोने तक पहुंचा दिया। फाइनल के आखिरी ओवर की पहली चार गेंदों पर ब्रेथवेट ने लंबे सिक्स लगाकर नाउम्मीद वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप दिला दिया।


खेल तो अब भी जारी है

उस दिन निराशा के गर्त में चले गए स्टोक्स आज दुनिया के सबसे बड़े ऑलराउंडर बन गए हैं, जबकि ब्रेथवेट ने पिछले चार साल से इंटरनैशनल क्रिकेट नहीं खेला है। यहां तक कि जुलाई 2016 के बाद से उन्हें कभी वेस्टइंडीज की टी20 टीम में जगह भी नहीं मिली। तो क्या उन्होंने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया है और अब फुलटाइम मीडिया के लिए काम कर रहे हैं? छह फीट चार इंच लंबे इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने तुरंत सिर हिलाया और कहा, 'अरे नहीं, मैंने खेलना जारी रखा हुआ है।' पेशेवर बाध्यता की वजह से वह ज्यादा बातचीत करने को तैयार नहीं हुए, लेकिन ईडन पर 'कहां से कहां' तक की उनकी दास्तां हैरान करने वाली है।

टी20 लीग्स में ज्यादा दिलचस्पी

ईडन की पिच से प्रेस बॉक्स तक के ब्रेथवेट के सफर को वेस्टइंडीज क्रिकेट के सूरत-ए-हाल से भी जोड़कर देख सकते हैं। हालिया कुछ वर्षों में वहां के स्थापित क्रिकेटर्स से लेकर उभरते हुए कई सितारों ने देश के लिए खेलने के बजाए दुनिया भर में क्रिकेट लीग्स में ज्यादा रुचि दिखाई है। ब्रेथवेट भी ईडन की अपनी उस सनसनीखेज पारी के बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड से लेकर पाकिस्तान, बांग्लादेश की 17 टीमों के साथ टी20 लीग्स में खेल चुके हैं।

वैसे सच यह भी है कि वह ईडन वाला प्रदर्शन फिर कभी नहीं दोहरा सके। यहां तक कि आईपीएल के कुछ मैचों के दो-तीन मैचों को छोड़ दें तो उनका रेकॉर्ड प्रभावशाली नहीं रहा। अब 35 साल की उम्र में उनसे सात साल पहले वाले जलवे की उम्मीद कम ही लगती है। ऐसे में वह चाहेंगे कि अपने नए रोल में चमकें और सुर्खियों बटोरें। एक बात जरूर है कि बारबाडोस के इस क्रिकेटर के दिल में आजीवन ईडन के लिए बड़ी जगह रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.