Select Date:

जेपी पावर का शेयर सुबह ही चढ़ गया , गुड न्यूज यहां से आई

Updated on 21-05-2026 12:38 PM
मुंबई: अडानी पावर (Adani Power) ने गुरुवार को एक ऐलान किया और जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power) के शेयर पांच फीसदी से भी ज्यादा चढ़ गए। उसने घोषणा की कि जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) से जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (JPVL) में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी और उत्तर प्रदेश में स्थित 180 मेगावाट के चुर्क थर्मल पावर प्लांट अधिग्रहण के लिए जेएएल से करार किया है। यह करार एनसीएलटी (NCLT) द्वारा मंजूर की गई समाधान योजना के अंतर्गत हुआ है।

हो गया हस्ताक्षर

स्टॉक एक्सचेंज की गई फाइलिंग में अडानी ग्रुप ने बताया कि उसने जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड में जेएएल की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी को लगभग 2,993.6 करोड़ रुपए में हासिल करने के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एक अलग फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसने जेएएल के सोनभद्र स्थित 180 मेगावाट के चुर्क थर्मल पावर स्टेशन को, संबंधित संपत्तियों सहित, जिसमें प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड में 11.49 प्रतिशत हिस्सेदारी भी शामिल है, 1,200 करोड़ रुपए में खरीदने के लिए एक व्यापार हस्तांतरण समझौते में प्रवेश किया है। जेपीवीएल 2,220 मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाले थर्मल और हाइडिल असेट का संचालन करती है, साथ ही कोयला खनन, रेत खनन और सीमेंट ग्राइंडिंग में भी इसकी हिस्सेदारी है। चुर्क प्लांट उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित है जहां180 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट है।

सौदा समाधान योजना का हिस्सा

कंपनी ने बताया कि ये लेन-देन एनसीएलटी द्वारा अनुमोदित जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के समाधान योजना का हिस्सा हैं, जिसके तहत अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड समाधान आवेदक है और अडानी पावर कार्यान्वयन संस्थाओं में से एक के रूप में कार्य कर रही है। उल्लेखनीय है कि अडानी पावर ने पहले ही समाधान प्रक्रिया में भाग लेने में अपनी रुचि दिखाई थी और कहा था कि नए समझौते मंजूर फ्रेमवर्क के तहत परिसंपत्ति अधिग्रहण को औपचारिक रूप देते हैं।

नकद में होगा सौदा

एक्सचेंज फाइलिंग अनुसार, ये सौदे नकद में पूरे किए जाएंगे और नियामक स्वीकृतियों के बाद कार्यान्वयन समयसीमा से जुड़ी समाधान योजना में परिभाषित "प्रभावी तिथि" पर इनके संपन्न होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अगस्त 2025 में इस लेनदेन को मंजूरी दी थी, जबकि एनसीएलटी की इलाहाबाद बेंच ने मार्च 2026 में समाधान योजना को मंजूरी दी थी। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने मई 2026 में इस आदेश को बरकरार रखा।

शेयर की क्या है चाल

जयप्राकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड का शेयर बीएसई में कल 18.33 रुपये पर बंद हुआ था। आज सुबह बीएसई में इसका शेयर 19.08 रुपये पर खुला और ऊंचे पर 19.38 रुपये तक गया। यह कल के मुकाबले पांच फीसदी से भी ज्यादा था। कारोबार के दौरान नीचे में 18.56 रुपये तक गिरा। सुबह 10.40 बजे इसका शेयर 19 रुपये पर ट्रेड हो रहा था जो कि 3.66 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.