राजनीति से दूर, खुद इवेंट प्लान कर रहे हैं जूनियर एनटीआर
एक अन्य चर्चा यह भी है कि जूनियर एनटीआर अपने दादा के लिए खुद 28 मई को उनकी जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना रहे हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि शनिवार को अयोजित कार्यक्रम में राजनीति के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। जबकि जूनियर एनटीआर किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहते हैं।मामला जो भी हो, कयासों और अफवाहों के बीच अभी तक जूनियर एनटीआर की ओर से इस पर इस ओर कोई बयान सामने नहीं आया है।
