जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' में एंट्री कंफर्म? ऋतिक रोशन ने फैंस को दे दिया बहुत बड़ा गिफ्ट!
Updated on
20-05-2023 09:37 PM
'आरआरआर' फिल्म से हिंदी बेल्ट के दर्शकों का दिल जीतने वाले साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर आज, 20 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस को एक बहुत बड़ा तोहफा मिला है। पिछले दिनों खबर आई थी कि जूनियर एनटीआर 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अब खुद ऋतिक ने इसको लेकर हिंट दे दिया है। फैंस का कहना है कि उन्होंने जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कंफर्म कर दिया है कि वे साथ में फिल्म करने वाले हैं।
Hrithik Roshan ने जूनियर एनटीआर को बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको खुशी का दिन और आने वाले साल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। मेरे दोस्त, युद्धभूमि पर आपका इंतजार है। आपका दिन सुख शांति से भरा रहे... जब तक हम नहीं मिलते।' इसके साथ ऋतिक ने आंख मारने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है।
फैंस हुए एक्साइटेड
ऋतिक रोशन ने Jr Ntr के बर्थडे पर जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया, वैसे ही कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर की एंट्री कंफर्म कर दी है। फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। ट्विटर पर #War2 ट्रेंड कर रहा है।
2019 में रिलीज हुई थी 'वॉर'
'वॉर' मूवी साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन-थ्रिलर मूवी को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था और यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। ये YRF स्पाई यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है। इसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे और वाणी कपूर, आशुतोष राणा, अनुप्रिया गोएंका ने सपोर्टिंग रोल निभाया था।
सीक्वल की कमान संभालेंगे अयान मुखर्जी
जानकारी के मुताबिक, फिल्म के सीक्वल की कमान अयान मुखर्जी संभालने वाले हैं। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा शब्बीर अहलूवालिया भी होंगे।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…