Select Date:

जज को रोज 'जज' किया जाता है.... विक्टोरिया गौरी की नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Updated on 11-02-2023 06:24 PM

नई दिल्ली: देश की शीर्ष अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट मद्रास हाई कोर्ट में एडिशनल जज के तौर पर शपथ लेने वालीं विक्टोरिया गौरी की नियुक्ति पर सुनवाई कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्ति के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया लेकिन इस बीच एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की। शीर्ष अदालत ने कहा कि एक जज को रोजाना परखा जाता है। उसे वकीलों और वादियों व पब्लिक की ओर से रोज ओपन कोर्ट में परखा जाता है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह कॉलिजियम की सिफारिश या उसकी ओर से नियुक्ति के लिए जज के नाम को फाइनल किए जाने को रद्द नहीं कर सकता है। ज्यूडिशियल रिव्यू के शक्ति का इस्तेमाल कर कॉलिजियम के फैसले को रद्द नहीं किया जा सकता है। जस्टिस एलसी विक्टोरिया गौरी को हाई कोर्ट के जस्टिस के तौर पर नियुक्ति के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उक्त फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सात फरवरी को अर्जी खारिज कर दी थी और अब आदेश की कॉपी ऑनलाइन अपलोड हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि सुनवाई के दौरान यह स्वीकार किया गया था कि कई लोगों का राजनीतिक बैकग्राउंड होता है और उन्हें जज के तौर पर नियुक्त किया गया और एक उपयुक्त शख्स को इस आधार पर बार नहीं किया जा सकता है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 7 फरवरी को उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था। जिसमें मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस के तौर पर एडवोकेट एल सी विक्टोरिया गौरी की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी। एडवोकेट गौरी को हाई कोर्ट के जस्टिस के तौर पर मंगलवार को शपथ दिलाई गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.