Select Date:

न्यायिक आयोग करेगा जांच, लूटे हथियारों पर अल्टिमेटम.. मणिपुर हिंसा पर अमित शाह का एक्शन

Updated on 01-06-2023 06:18 PM
इंफाल: मणिपुर हिंसा की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। यह बात अमित शाह ने कहा है। इसके अलावा मणिपुर में शांति समिति गठित की जा रही है। अमित शाह ने ऐलान किया है कि मणिपुर में हिंसा की जांच एक न्यायिक आयोग से कराई जाएगी। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री ने हिंसा पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है। इस राशि में से पांच लाख रुपये केंद्र और पांच लाख रुपये राज्य सरकार वहन करेगी। शाह ने कहा कि मणिपुर विकास की राह पर चल पड़ा है। शाह ने घोषणा की है कि हाई कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग जांच करेगा। मणिपुर में अगले दो से तीन दिन के अंदर रेल सेवा भी बहाल की जाएगी। अमित शाह ने लूटे गए हथियारों को सरेंडर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कल से पुलिस बॉम्बिंग शुरू करेगी और जिसके पास हथियार मिले, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इन 2 दिनों में मैंने मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल और आहत लोगों से मिलने का प्रयास किया है। अधिकारियों के साथ भी बैठक की हैं...भारत सरकार हिंसा, हिंसा के कारण और हिंसा में किसकी ज़िम्मेदारी है इन सभी चीजों की जांच के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस स्तर के रिटायर्ड न्यायाधीश का न्यायिक आयोग गठित करके जांच करेगी।

शांति समिति की जांच

अमित शाह ने कहा कि मणिपुर में पिछले एक महीने के दौरान जो हिंसा हुई है, उसकी जांच न्यायिक आयोग करेगा। रिटायर्ड हाई कोर्ट जस्टिस इस आयोग के अध्यक्ष होंगे। इस जांच की निगरानी भारत सरकार खुद करेगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की निगरानी में ही शांति समिति का गठन भी किया जाएगा। इसमें उद्योगपति, खिलाड़ी, चुने हुए प्रतिनिधियों और नागरिक समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा।

6 केस की जांच सीबाआई के पास

गृहमंत्री ने कहा कि बेहतर समन्वय के लिए कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में इंटर एजेंसी यूनिफाइड कमांड की व्यवस्था लागू की जा रही है, जो आज से ही काम करेगी। इसके अलावा मणिपुर हिंसा के मामले में दर्ज किए गए 6 केस की जांच सीबीआई की दी गई है। शाह ने कहा कि जांच बिना किसी पक्षपात और भेदभाव के की जाएगी।

मणिपुर हिंसाग्रस्त लोगों को कितना मुआवजा?

अमित शाह ने बताया कि उन्होंने मणिपुर में राहत शिविरों का दौरा किया। कुकी और मैतेई दोनों नागरिक समूहों से मुलाकात की और मणिपुर में शांति प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्वास के लिए जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को पांच लाख रुपये मणिपुर सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। वहीं पांच लाख रुपये भारत सरकार की तरह से दिए जाएंगे।
गृहमंत्री ने बताया कि मणिपुर हिंसा में घायल हुए लोगों की संपत्ति का जो नुकसान हुआ है उनके लिए भी राहत और पुनर्वास पैकेज घोषित किया जाएगा। यह कितना और कैसे दिया जाएगा इसकी घोषणा कल की जाएगी।

'गलतफहमी से भड़की मणिपुर में हिंसा'

मणिपुर के लोगों को राशन की कमी न हो इसलिए कोटा से अतिरिक्त चावल मणिपुर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि समुदायों के बीच हिंसा गलतहमी से भड़की है। उसे दूर करने के प्रयास किए जाएंगे और जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।

शुक्रवार से मणिपुर में कॉम्बिक ऑपरेशन

अमित शाह ने काह कि जिन लोगों के पास लूटे गए हथियार हैं, वे उन्हें वापस कर दें। ऐसे लोगों को गुरुवार शाम तक का समय दिया जा रहा है, उसके बाद जो हथियार सरेंडर नहीं करेंगे उनके खिलाफ पुलिस शुक्रवार से कॉन्बिंग ऑपरेशन चलाएगी। कॉन्बिंग ऑपरेशन के बाद अगर किसी पर हथियार मिले तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.